गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: बहरगोड़ा प्रखंड के गुआपाल पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आसनवाणी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक कार्तिक मुंडा का केरल में ट्रेन दुर्घटना पर निधन हो गया, जहाँ वह अपने भाइयों के साथ मजदूरी के लिए गया था. शब घर लाने की दिशा में पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने सीएम हेमंत सोरेन को ट्वीट कर घटना की जानकारी दी थी.आज विधायक समीर महंती ने मृतक श्रमिक घर पहुंचकर स्वर्गीय कार्तिक मुंडा के परिवार को ₹50,000 का सहायता चेक प्रदान किया.बताया गया कि कार्तिक मुंडा केरल से घर लौट रहे थे, इसी दौरान तेलानी जंक्शन के पास एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में उनका निधन हो गया था.
इस दुखद घटना के बाद माननीय विधायक के पहल पर झारखंड सरकार श्रम विभाग के माध्यम से परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई.
इस दौरान विधायक जी ने परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, बिसु ओझा,रासबिहारी साहू,कानू चरण बेरा, जादूपति राणा आदि उपस्थित थे.