संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में नवनिर्मित मकान की कार्य के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक तीस वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मृतक की पहचान सेमरी गांव के रहने वाले श्यामदेव पासवान के तीस वर्षीय पुत्र अंजनी पासवान के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंजनी पासवान सेमरी गांव में ही कृष्णा प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार के नवनिर्मित घर में मजदूरी का काम करने के लिए गए थे.
काम करने के क्रम में वे अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उन्हें गंभीर झटका लगा. इस अप्रत्याशित हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें बचाने का प्रयास किया गया और अस्पताल ले कर गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
अंजनी पासवान अपने घर के कमाने वाले मुख्य सदस्यों में से एक थे. उनकी इस अचानक और असामयिक मौत से पत्नी, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से पूरे सेमरी गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
यह भी पढ़ें: अश्लील' गाने के खिलाफ नाई समाज में आक्रोश, लाजवाब म्यूजिक के गायक गणेश लाजवाब यादव के खिलाफ DC को सौंपेंगे ज्ञापन