चैनपुर के जारी में भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन से गुमला ले गए परिजन

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चैनपुर के जारी में भीषण सड़क हादसा, युवक गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस नहीं मिलने से निजी वाहन से गुमला ले गए परिजन

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  जारी प्रखंड अंतर्गत शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए CHO द्वारा बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अभिषेक चिक बड़ाइक (20 वर्ष), पिता शंभू चिक बड़ाइक, निवासी बरवाडी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त की TVS Apache मोटरसाइकिल संख्या CG 14 MW 6388 से किसी घरेलू कार्य से बमतेल की ओर जा रहा था. इसी दौरान बुंदेल और दुमर टोली के बीच अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जारी थाना को दी. सूचना मिलते ही जारी थाना के एएसआई क्रिस्टो राम एवं पुलिस जवान घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. युवक के गले में गंभीर चोट होने के कारण CHO ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

घटना के दौरान एक बार फिर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होते नजर आए. परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में उस समय कोई डॉक्टर मौजूद नहीं थे और पूरा अस्पताल केवल CHO के भरोसे संचालित हो रहा था. वहीं घायल के परिजनों ने बताया कि उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिल सकी और ना ही समय पर एंबुलेंस उपलब्ध हो पाई. मजबूरी में परिजन एवं ग्रामीण निजी वाहन से घायल युवक को सदर अस्पताल गुमला लेकर गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई तथा अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की मांग  सिविल सर्जन से की गई है है.

यह भी पढ़ें:  पोटका प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत विधायक संजीव सरदार ने 17 किसानों को दिए बकरी और बतख

संबंधित सामग्री

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

एंबेसी वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता भेज रही है.

खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

निगम मुख्यालय और डोरंडा के अलावा बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में 5 नए अंचल कार्यालय खोले गए.

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिस स्थान पर हाथी मृत मिला है, वहां आसपास किसी तरह का बिजली का तार नहीं है. ऐसे में करंट से मौत की संभावना को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं.

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

हजारीबाग SAI STC की कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

हजारीबाग SAI STC की कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

कीर्ति शर्मा ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ के साथ मिलकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.