गांधी जयंती

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

By : Dipali Kumari
गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रांची: राजधानी रांची में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी बीच राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आज हमारे देश के महान विभूतियों की जयंती का मौका है. प्रधानमंत्री के रूप में लाल बहादुर शास्त्री ने देश को बहुत कुछ दिया है. देश और प्रदेश को अच्छी पहचान दिलाई. 

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है. भारत देश का एक ऐसा इतिहास पूरे दुनिया में है, जहां महान विभूतियों ने जन्म लिया है. इस देश को मार्गदर्शन किया उनके आदर्शों पर चलने का समय है. 

वहीं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि महात्मा गांधी पूरे विश्व के शांति के दूत हैं. देश के दो विभूतियों को नमन करते हैं. 

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग की बेटी कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

संबंधित सामग्री

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

जगन्नाथ मंदिर परिसर में घुसा कोटरा, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

घबराया हुआ कोटरा छलांग लगाकर मंदिर के सामने बने एक गहरे नाले में जा गिरा और वहीं फंस गया.

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

गुमला: 19 हाथियों के झुंड का सुरक्षित रेस्क्यू, DFO के नेतृत्व में टला बड़ा खतरा 

19 हाथियों के झुंड को वन विभाग की मुस्तैदी और सूझबूझ से बिना किसी अप्रिय घटना के रांची वन क्षेत्र की ओर सुरक्षित रवाना कर दिया गया.

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

हजारीबाग: जमीन घोटाला मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपी गिरफ्तार  

एसीबी की स्पेशल टीम ने छापेमारी कर तीन जमीन विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है.

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद:  घर का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चोर घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और अलमारी समेत अन्य सामान खंगालते हुए नकदी व आभूषण लेकर फरार हो गए.