गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर, रांगुनिया में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम मातृशक्ति के उत्थान, संगठन और समाज में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ.कार्यक्रम में प्रांत की योजना से आईं बाड़ा पकता की धन्दा मुखर्जी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से लक्ष्मी सिंह तथा सरस्वती शिशु मंदिर कोकपाड़ा से अध्यापिका डालिया वारिक विशेष रूप से उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों एवं माताओं द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया.
इस अवसर पर आयोजित सप्त शक्ति संगम में कुल 95 माताओं की सक्रिय सहभागिता रही. कार्यक्रम के माध्यम से माताओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास में मातृशक्ति की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.कार्यक्रम में रांगुनीया सरस्वती शिशु मंदिर के सचिव श्रीवत्स घोष, प्रधानाचार्य श्री भांडारी, सह-सचिव संजीव पैड़ा, अध्यक्ष सौहत्र पात्र, समिति सदस्य कार्तिक पैड़ा, मानस भुंईया, अरुण वारिक सहित अन्य समिति सदस्यगण उपस्थित रहे. साथ ही विद्यालय की सभी दीदी आचार्याएं भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाया.
अंत में आयोजकों ने सभी आगंतुक अतिथियों एवं माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस तरह के प्रेरक कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही. सप्त शक्ति संगम ने नारी शक्ति को एकजुट कर समाज को सशक्त बनाने का सशक्त संदेश दिया.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा जिले के बाबूडीह मदरसा हरकनिया मरकज़-ए-हदीस में डॉ. इरफान अंसारी ने हाईटेक छात्रावास का किया शिलान्यास