न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखण्ड विज्ञान, प्रावैधिकी एवं नवाचार परिषद (JCSTI) ,झारखण्ड सरकार, के अंतर्गत राँची साइंस सेंटर के तत्वावधान में पॉपुलर लेक्चर (STEM) सीरीज प्रोग्राम 2026' के प्रथम सत्र का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य विषय 'इमर्जिंग टेक्नोलॉजी' (Emerging Technology) रहा, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है.
कार्यक्रम का आयोजन राँची साइंस सेंटर के प्रभारी रघुवंश मणि की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. जिसमें मुख्य वक्ता डॉ. ए. के. प्रमाणिक (NIAMT, राँची) और असीम कृष्ण दास (रिसर्च एंड इनोवेशन न्यूक्लियस) ने Emerging Technology ,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), बिग डेटा और रोबोटिक्स जैसे विषयों पर अपना व्याख्यान दिया. उन्होंने इन तकनीकों के दैनिक जीवन और उद्योगों में बढ़ते अनुप्रयोगों के बारे में विस्तार से बताया.
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी रघुवंश मणि ने छात्रों से अपील की कि वे तकनीक के केवल उपभोक्ता न बनें, बल्कि उसके पीछे के मूल सिद्धांतों (Concepts) को गहराई से सीखें और नवाचार की ओर कदम बढ़ाएं.इस अवसर पर राँची के शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक और सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे.
कार्यक्रम के सफल समापन के बाद राँची साइंस सेंटर के क्यूरेटर सुभाशीष दास ने सभी गणमान्य अतिथियों, वक्ताओं और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया.
यह भी पढ़ें: झारखण्ड चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में बैंक्वेट हॉल को कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में हो रही कठिनाई पर चर्चा