रांची में 'गुड लक इंडिया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रात में खिलाड़ियों और युवाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

By : Ark Sahuliyar
रांची में 'गुड लक इंडिया' कार्यक्रम का भव्य आयोजन, रात में खिलाड़ियों और युवाओं ने दिखाया जबरदस्त उत्साह

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह का माहौल है. इसी उत्साह के बीच रांची के मोराबादी स्थित साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर में सामाजिक संस्था रिलेशंस की ओर से “गुड लक इंडिया” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में रांची के युवा खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर टीम इंडिया के प्रति अपना जोश और समर्थन व्यक्त किया.

रात के समय साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर परिसर में देशभक्ति और खेल भावना का अद्भुत माहौल देखने को मिला. बच्चों और खिलाड़ियों ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जीतेंगे भाई जीतेंगे, इंडिया जीतेंगे” जैसे नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया. खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. उपस्थित सभी लोगों ने टीम इंडिया की जीत के लिए सामूहिक रूप से शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि भारतीय टीम फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगी.

इस अवसर पर साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर के मुख्य कोच एवं संचालक मलिक घोष, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन सहित कई खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे.

इस दौरान रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और जेएससीए के आजीवन सदस्य राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है और पूरे देश को टीम इंडिया से बड़ी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि देशभर में लोग भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना और शुभकामनाएं दे रहे हैं. रांची के युवा खिलाड़ियों में भी टीम इंडिया को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
वहीं साई क्रिकेट कोचिंग सेंटर के मुख्य कोच मलिक घोष ने कहा कि भारतीय टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है और टीम संतुलित तथा आत्मविश्वास से भरी हुई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब जीतकर देशवासियों को गर्व का अवसर देंगे.

कार्यक्रम के दौरान कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने भी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वे भी भविष्य में भारतीय टीम की तरह देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं. इस मौके पर उपस्थित सभी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने एक स्वर में टीम इंडिया की जीत की कामना की. कार्यक्रम के अंत में सभी ने तिरंगा लहराकर टीम इंडिया के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत की कामना की. इस कार्यक्रम की जानकारी अमन द्वारा दी गई.

ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम की परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर बैठक, नगर प्रशासक ने दिए कई अहम निर्देश

 

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.