न्यूज़11 भारत
खूंटी/डेस्क: खूंटी जिले के तिमड़ा गांव में शुक्रवार की रात दो हथियार बंद अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी. इस घटना में पिता सुकरा महतो (55 वर्ष) की मौत हो गई. वहीं, पुत्र अर्जुन महतो (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है. मृतक के बड़े पुत्र नारायण महतो ने बताया कि शुक्रवा की रात करीब 8 बजे परिवार के लोग अपने किराना दुकान पर बैठे हुए थे. इस दौरान दो हथियार बंद अपराधी वहां पहुंचे और सुकरा महतो के छोटे बेटे पर गोली चला दी. अर्जुन महतो के दाहिने बांह में गोली लगी. इसके बाद अज्ञात अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे सुकरा महतो को सीने में गोली मार दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. इसी का फायदा उठाकर दोनों अपराधी भागने में सफल हो गए.
घटने के तुरंत बाद दोनों पिता-पुत्र को कर्रा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सुकरा महतो को मृत घोषित कर दिया. दूसरी ओर अर्जुन को गंभीर स्थिति में रिम्स रेफर किया गया है. सुकरा महतो के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि उनके परिवार में जमीन विवाद चल रहा था. सुकरा महतो का परिवार 2013 से अपने ससुराल कर्रा के तिमड़ा रह रहा था. सुकरा महतो के ससुर ने अपनी जमीन अपने बेटी और दामाद लिख दिया था, जिसके वजह से गोतिया से विवाद चल रहा था. नारायण महतो ने आशंका जताई है कि जमीन विवाद को लेकर ही उनके पिता की हत्या कर दी गई. परिजनों ने बताया कि अपराधी पूरे परिवार को जान से मारने के फिराक में थे. सभी ने इधर-उधर भागकर खुद को बचाया. इस घटना के बाद से पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें- धनबाद रेल मंडल में CBI की बड़ी कार्रवाई, सीनियर डीईई संजीव कुमार 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
खूंटी में आपसी रंजिश में पिता-पुत्र को मारी गई गोली, पिता की मौत... बेटा गंभीर रूप से घायल
संबंधित सामग्री
14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.
जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड
जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.
चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.
बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त
CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.