कुंभ मेला हादसे के बाद नाम बदल कर चल रही फरार बस राजगंज में जब्त, हादसे में हुई थी 7 लोगों की मौत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कुंभ मेला हादसे के बाद नाम बदल कर चल रही फरार बस राजगंज में जब्त, हादसे में हुई थी 7 लोगों की मौत

न्यूज़ 11 भारत

 राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित दल्लूडीह के समीप मंगलवार को पुलिस ने एक यात्री बस को जब्त कर थाना ले आई. प्रारंभिक जांच में बस का संबंध कुंभ मेले के दौरान हुए एक सड़क हादसे से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई थी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद संबंधित बस फरार बताई जा रही थी और उसकी तलाश की जा रही थी. इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर राजगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को दल्लूडीह के पास से अपने कब्जे में लिया.

जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि बस पूर्व में "बंगाल टाइगर" नाम से संचालित होती थी, जबकि वर्तमान में उस पर "वंदे भारत" नाम अंकित पाया गया. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि नाम परिवर्तन किस परिस्थिति में किया गया और वाहन के दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं या नहीं.

फिलहाल पुलिस ने बस को जब्त कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना से जुड़े तथ्यों, वाहन स्वामित्व एवं दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 11 जून से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की हो रही शुरुआत, पता है कहां ले सकेंगे फुटबॉल का आनन्द? 4 नए चैनल्स भी बढ़ाएंगे रोमांच

संबंधित सामग्री

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर

NHM झारखंड और पिरामल फाउंडेशन के बीच तीन वर्षीय गैर-वित्तीय MOU पर हस्ताक्षर किया गया. इस MOU से स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी सहयोग और फील्ड इंप्लीमेंटेशन को बढ़ावा मिलेगा.

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू में एमडीएम राशन भुगतान विवाद, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापक से की भुगतान की मांग

पलामू जिले केनीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के कुराइनपतरा पंचायत अंतर्गत सोंस गांव स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में एमडीएम के राशन भुगतान को लेकर विवाद सामने आया है.

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा रुख, चलेगा विशेष खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

झारखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है. ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक खाद्य पदार्थों की सघन जांच होगी.

CM हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का डेलीगेशन, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

CM हेमंत सोरेन से मिला विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों का डेलीगेशन, सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

CM हेमंत सोरेन से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति एवं रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार मुलाकात