मुमताज अहमद/न्यूज 11भारत
खलारी/डेस्क: खलारी थाना क्षेत्र के केडी मुख्य बाजार स्थित श्रीराम मार्ग में एक दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के अनुसार, श्री मूर्ति बैग एंड प्लास्टिक कॉर्नर के बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर जेएच 01 एफएम 3797) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई. दुकान संचालक कृष्णदेव गुप्ता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे. कुछ देर बाद जब वे दुकान से बाहर आए तो मोटरसाइकिल वहां से गायब थी. उन्होंने आशंका जताई कि अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर बाइक चोरी कर फरार हो गए.
घटना के बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. इसके बाद मामले की सूचना खलारी थाना पुलिस को दी गई.सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोर की पहचान की जा सके. चोरी की घटना से बाजार के दुकानदारों में चिंता का माहौल है.
यह भी पढ़ें: चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित