गढ़वा में 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म, फिर शादी का ढोंग रचाकर...

गढ़वा में 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म, फिर शादी का ढोंग रचाकर सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज, जांच में

गढ़वा में 22 वर्षीय छात्रा से पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म फिर शादी का ढोंग रचाकर सामूहिक दुष्कर्म मामला दर्ज जांच में

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले के डंडा थाना क्षेत्र मे मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. यहां एक 22 वर्षीय छात्रा के साथ पिस्तौल की नोंक पर दुष्कर्म करने और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने इस मामले दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज की है और जाँच मे जुट गई है.पीड़िता डंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है. वह पलामू जिले के पनेरीबांध में रहकर पढ़ाई कर रही थी. उसके बगल के कमरे में पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरांव गांव के लकड़ही टोला निवासी 18 वर्षीय राहुल चौधरी भी रहता था. आरोप है कि एक दिन पीड़िता को अकेला पाकर पिस्तौल के बल पर राहुल ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे शांत रहने को कहा.

इस घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा अपने गांव लौट आई. वारदात यहीं नहीं रुकी. पीड़िता ने बताई की बीती चार अप्रैल को जब छात्रा के माता-पिता घर पर नहीं थे, तब आरोपी राहुल चौधरी अपने बहनोई आलोक चौधरी के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन अगवा कर पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरदगा गांव ले गया. वहां आरोपी की बहन पूजा देवी और बहनोई की मौजूदगी में छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर भरकर शादी का ढोंग रचा गया. पीड़िता का आरोप है कि वहां से लकड़ही ले चलने की बात कहकर पीड़िता को राहुल एवं उसके बहनोई ने पीड़िता के गांव के समीप तहले नदी के पुल के नीचे ले गए और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके गांव पहुंचे. लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया और किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. तब तक राहुल का बहनोई वहां से भाग गया.इस मामले मे एसडीपीओ ने कहा की पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता एवं उसके कथित प्रेमी के बीच चार वर्ष पहले से संबंध है.

इस मामले में पुलिस विधिसम्मत कार्रवाई करेगी. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है.दुष्कर्म के मामले मे गढ़वा एसपी अमन कुमार ने कहा की मामला दर्ज कर लिया गया है पीड़िता ने बताया है की चार वर्ष से उसके साथ बलात्कार हो रहा था तो अभी जो वादी लड़का है अभी 18 वर्ष का है उस समय 14 वर्ष का था वह नाबालिग है लड़के के पिता ने भी आवेदन दिया है दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया गया है इसकी जाँच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा सदर एसडीएम के 'कॉफी विद एसडीएम’ में शिक्षक प्रतिनिधियों से हुआ सौहार्दपूर्ण संवाद

संबंधित सामग्री

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

झारखंड

डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, ऊर्जा नगर, ई.सी.एल, महागामा के छात्रों ने दसवीं बोर्ड में किया शानदार प्रदर्शन

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

झारखंड

भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत

झारखंड

राजगंज के बोरा बांध के पास सड़क हादसा: स्कूल मैजिक की टक्कर से रिटायर शिक्षक की मौत