राज्य में 38 शराब दुकानों ने किया सरेंडर, नई बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू

राज्य में 38 शराब दुकानों ने किया सरेंडर, नई बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू

राज्य में 38 शराब दुकानों ने किया सरेंडर नई बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू 

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
राज्य में संचालित 1343 शराब दुकानों में से 38 दुकानदारों ने अपनी दुकानें सरेंडर कर दी हैं. इस संबंध में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल दुकानों की तुलना में सरेंडर की संख्या काफी कम है. मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरेंडर की गई दुकानों के लिए नई बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि संचालन में किसी तरह की बाधा न आए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई दुकानों के लिए नियमों में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है और आगे भी कोई बदलाव नहीं होगा.

जानकारी के अनुसार, कई दुकानदारों ने आपसी पार्टनरशिप सफल नहीं होने के कारण दुकानें सरेंडर की हैं. वहीं, न्यूनतम गारंटी राजस्व (MGR) भी सरेंडर का एक बड़ा कारण बनकर सामने आया है. कुछ लोग अपने अनुसार नियमावली चलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है. 

मंत्री ने कहा कि राज्य के राजस्व को ध्यान में रखते हुए MGR तय किया गया है, जिसमें हर साल 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है. उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 को मिलाकर विभाग को लगभग 7700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. मंत्री के अनुसार, यह उपलब्धि राजस्व संग्रह के क्षेत्र में विभाग द्वारा स्थापित एक नया कीर्तिमान है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

संबंधित सामग्री

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

झारखंड

देवघर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प: बाबा बैद्यनाथ मंदिर और आसपास चला विशेष सफाई अभियान

वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने किया श्रमदान

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

झारखंड

किसानों के मुद्दों को लेकर भाजपा मंडल भरनो का ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

झारखंड

मानपुर में जागरूकता बैठक आयोजित, सड़क पर खुले मवेशी छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

झारखंड

एसपी अमन कुमार ने किया गोरहर थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के निष्पादन के दिए निर्देश

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण

झारखंड

गावां प्रखण्ड मुख्यालय में प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के बीच बीडीओ ने किया जनगणना किट का वितरण