चंदवा में हिंडाल्को चकला कोल माइंस क्षेत्र में 30 दिवसीय शिल्प प्रशिक्षण संपन्न, 50 महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

By : News11 Bharat
चंदवा में हिंडाल्को चकला कोल माइंस क्षेत्र में 30 दिवसीय शिल्प प्रशिक्षण संपन्न, 50 महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  हिंडाल्को चकला कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित कांसी घास एवं बाँस शिल्प का 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण में अरंडिया टांड़, चकला, अंबाटांड़, नवाटोली और पड़वा हरैया गांवों की कुल 50 महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को पारंपरिक हस्तशिल्प कौशल से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना था.

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध घास और बाँस से पर्यावरण-अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पाद बनाने की आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकों की जानकारी दी गई. महिलाओं ने प्रशिक्षण के दौरान आकर्षक और उपयोगी शिल्प उत्पाद तैयार करना भी सीखा.

इस पहल के माध्यम से महिलाएं अब अपनी पारंपरिक कला को आजीविका के स्थायी साधन में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और सतत विकास को भी बढ़ावा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: बुढ़मू में तेज बारिश और वज्रपात से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया