आत्महत्या

बेंगाबाद में 25 वर्षीय युवक फाइनेंस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं पुलिस

सुबह-सुबह युवक को इस हालत में देख परिजन और आसपास के लोगों में फैली सनसनी, बेंगाबाद थाने को दी गई सूचना

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेंगाबाद में 25 वर्षीय युवक फाइनेंस कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटीं पुलिस

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: बेंगाबाद थाना परिसर के सामने स्थित अपने मामा घर में रह रहे एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली. मृतक की पहचान शुभम कुमार, उम्र 26 वर्ष, पिता सुखदेव गोप, निवासी सिजूवा गांडेय के रूप में हुई है. वह लंबे समय से बेंगाबाद में अपने मामा के घर रह रहा था. बताया जाता है कि मृतक एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था. आज सुबह करीब 11 बजे तक नहीं उठा वहीं घर वालों ने जाकर देखा तो रुह कांप गया और लोग देखते रह गए. वह घर के अंदर हरे रंग के कपड़े की रस्सी से झूलता हुआ पाया गया. सुबह-सुबह युवक को इस हालत में देख परिजन और आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना तुरंत बेंगाबाद थाना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बमबम कुमार और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आमजन से आगे आने की सरायकेला उपायुक्त नीतीश कुमार ने की अपील

संबंधित सामग्री

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम