JPSC आंदोलन

JPSC आंदोलन का आज 15वां दिन: 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं देवेंद्र नाथ महतो 

आज शनिवार को छात्र आंदोलन का दूसरा गुट सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेगा, जिसमें 8 छात्र शामिल हैं.

By : Dipali Kumari
JPSC आंदोलन का आज 15वां दिन: 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं देवेंद्र नाथ महतो 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
JPSC-JSSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर राजधानी रांची में छात्र बीते 14 दिनों से आंदोलनरत हैं. कल शुक्रवार रात सरकार से हुई वार्ता के बाद भी छात्रों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है. वहीं आज शनिवार को छात्र आंदोलन का दूसरा गुट सरकार के प्रतिनिधियों से वार्ता करेगा, जिसमें 8 छात्र शामिल हैं.

इधर देवेंद्र नाथ महतो के आमरण अनशन का आज 7वां दिन है. इसी बीच उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, ये आंदोलन जारी रहेगा. बताते चलें देवेंद्र नाथ महतो के अलावा भी कई छात्र भूख हड़ताल पर बैठे हैं, जिनमें से एक छात्र राहुल की कल शुक्रवार की सुबह तबीयत ख़राब हो गयी थी. राहुल की स्थिति बिगड़ने के बाद उसे रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज भारी बारिश की संभावना, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी

संबंधित सामग्री

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

Asian Games 2027 में भारत ने पहले गोल्ड की ओर बढ़ाए कदम, महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जगा दी है उम्मीद

स्मृति मंधाना की अर्द्धशतकीय और रिचा घोष व शेफाली की धुआंधार पारियों की बदलौत श्रीलंका महिला टीम को दिया है 217 रनों का लक्ष्य

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने हत्या मामले में दो आरोपियों को किया बरी, 28 साल पुरानी सजा रद्द

खंडपीठ ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित करने में सफल नहीं रहा

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

करम डाली व जावा संग सजेगा अखड़ा, मांदर की थाप पर झूमेंगे गांव

प्रकृति और भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है करमा, सात दिन चलता है उत्सव, आज दिनभर उपवास रखेंगी बहनें

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट