शोक-संवेदना

वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर सड़क हादसे में दिवंगत वंशिका खण्डेलवाल, नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मिले

इस घटना से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तमाम देश भर के कांग्रेस जन मर्माहत हैं - राधाकृष्ण किशोर

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर सड़क हादसे में दिवंगत वंशिका खण्डेलवाल, नमन गुप्ता और सार्थक अग्रवाल के परिजनों से मिले

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: वित्तमंत्री ने वंशिका खण्डेलवाल के पिता पंकज खण्डेलवाल, नमन गुप्ता के पिता राजीव गुप्ता तथा सार्थक अग्रवाल के पिता चेतन अग्रवाल से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएं साझा कीं और दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की.

इस अवसर पर राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि कम उम्र में बच्चों का इस तरह असमय चले जाना अत्यंत पीड़ादायक है. इस अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी शब्द से संभव नहीं है. तीनों दिवंगत बच्चों के परिजनों से मुलाक़ात के क्रम में मंत्री राधाकृष्ण ने बताया कि इस घटना से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और तमाम देश भर के कांग्रेस जन मर्माहत हैं और उनके ओर से भी मंत्री ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. किशोर ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री और पूरी राज्य सरकार इस घटना से अत्यंत ही मर्माहत है. सभी नेताओं की ओर से मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रथना की. 

उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में झारखंड सरकार शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ी है. सरकार पीड़ित परिवारों के साथ हर संभव सहयोग और संवेदनशीलता के साथ खड़ी रहेगी.

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, जिला संगठन महासचिव कौशल प्रधान, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह एवं राजकिशोर यादव, सचिव फिरोज़ ख़ान, हरेराम टुडू, गुरदीप सिंह सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: चांडिल प्रखंड के चिलगुडीह और रघुनाथपुर में फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो

संबंधित सामग्री

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

अपहरण की तफ्तीश में खुला हत्या का राज, पुलिस ने किया दफन युवती का श'व बरामद

आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हत्या कर शव दफन करने की बात कबूली

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

जीवित महिला को मृत बताकर बंद कर दिया गया राशन और पेंशन भुगतान, राशन और पेंशन फिर शुरू करने की मांग

परिजनों के अनुसार, कलावती देवी वृद्ध होने के साथ-साथ दिव्यांग भी हैं. उम्र के इस पड़ाव पर पेंशन उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम थी

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

परिसदन सभागार सरायकेला में झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने, गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं जवाबदेही तय करने के दिए गए निर्देश

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर टेम्पू-बाइक की टक्कर, तीन घायल, दो गंभीर मेदिनीनगर रेफर

गंभीर स्थिति को देखते हुए दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया