Sunday, Aug 10 2025 | Time 12:18 Hrs(IST)
  • शिक्षा और समाजसेवा के लिए याद किये जायेंगे श्याम सुंदर महतो : जोबा माझी
  • जमशेदपुर में हाईटेक ISBT का निर्माण शुरू, सफर होगा और भी आरामदायक व सुविधाजनक
  • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म की परंपरा, नेमरा में रीति-रिवाजों को निभा रही कल्पना सोरेन, देखें तस्वीरें
  • अति सुदूर वर्ती क्षेत्र में जल संकट गहराया, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
  • खूंटी में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
  • वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग, पुजारी समेत 9 झुलसे, 4 की हालत गंभीर
  • झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
  • पूर्णिया रेडलाइट एरिया पर पुलिस का छापा: नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 5 महिला दलाल समेत 14 गिरफ्तार
  • रांची: पुंदाग में 19 वर्षीय युवती ने छत से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
  • रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
  • पटना में आज ‘नो हॉर्न डे’, 2 अक्टूबर तक चलेगा शांति का विशेष अभियान
  • गौतम मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को रांची स्मार्ट सिटी ने भेजा नोटिस, 7 दिनों में मांगा जवाब
  • बोकारो-तेतुलिया वन भूमि घोटाला: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त ने सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग को लिखा पत्र
  • हजारीबाग: खासमहल जमीन घोटाले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज, ACB की जांच जारी
  • झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
झारखंड


Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
 
13 और 14 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 13 अगस्त तक एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके असर से 13 और 14 अगस्त को पूरे झारखंड में बारिश होगी. खासतौर पर कोल्हान के सभी जिलों, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.
 
पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में राज्य में अलग-अलग हिस्सों में बारिश दर्ज की गई. दुमका के मसानजोर में 56 मिमी, रांची के ओरमांझी में 21.8 मिमी, रामगढ़ में 37 मिमी और धनबाद में 15.2 मिमी बारिश हुई.
 
औसत से 42% ज्यादा वर्षा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 9 अगस्त तक झारखंड में 850.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत (599.4 मिमी) से 42 प्रतिशत अधिक है. रांची में इस अवधि में 1042.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य वर्षापात (619.3 मिमी) से 68 प्रतिशत अधिक है.
 
अगले तीन दिन हल्की से सामान्य बारिश
हालांकि 13 अगस्त से पहले अगले तीन दिनों तक रांची में हल्की से सामान्य दर्जे की बारिश हो सकती है. 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

अधिक खबरें
झारखंड के सियासी सफर का चमकता सितारा, CM हेमंत सोरेन का जन्मदिन आज.. जानिए उनकी संघर्ष भरी इस सफर की दास्तां
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 8:38 AM

झारखंड की राजनीति में सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाने वाले हेमंत सोरेन का आज 50वां जन्मदिन हैं. 10 अगस्त 1975 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे हेमंत का बचपन संघर्षों से भरा रहा. उनका सपना इंजीनियर बनने का था, लेकिन किस्मत ने उन्हें राजनीति के मैदान में उतार दिया, जहां उन्होंने सफलता के नए आयाम छुए.

झारखंड हाईकोर्ट का रांची नगर निगम को निर्देश, सिंगल-यूज पॉलिथीन पर लगे प्रभावी रोक, हर महीने इस्तेमाल हो रही 45 टन पॉलिथीन
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:37 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम को शहर में सिंगल-यूज पॉलिथीन के इस्तेमाल और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया हैं. यह निर्देश ऐसे समय में आया है जब केंद्र सरकार द्वारा तीन साल पहले प्रतिबंध लगाने के बावजूद, रांची में हर महीने लगभग 45 टन सिंगल-यूज पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा हैं.

रांची में आज JSCA की पहली AGM, अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी बैठक
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 10:13 AM

आज 10 अगस्त को JSCA (झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन) की पहली एजीएम सुबह 11 बजे शुरू होगी. यह बैठक अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में होगी. इस AGM में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है, जो आने वाले समय में JSCA के कार्यों और विकास की दिशा तय करेंगे.

Jharkhand weather update: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 13 अगस्त से फिर सक्रिय होगा मानसून
अगस्त 10, 2025 | 10 Aug 2025 | 7:12 AM

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 अगस्त से राज्य में मानसून दोबारा सक्रिय होगा और कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

स्वर्णरेखा नदी में मिली किशोरी की लाश, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
अगस्त 09, 2025 | 09 Aug 2025 | 9:10 PM

उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 1 में शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक अज्ञात युवती का शव बहता हुआ दिखाई देने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उलीडीह थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि वह काशी डी हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा थी.