Friday, Jul 4 2025 | Time 12:05 Hrs(IST)
  • प्रेमीका के परिजनों ने कोर्ट परिसर में पीटा प्रेमी को, प्राथमिकी दर्ज
  • बेतिया में आग लगने से दस घर जलकर राख
  • लड़की भगाने के आरोप में कुरूमगढ़ पुलिस ने कुटुवा गांव के युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
  • 800 करोड़ GST घोटाले में बड़ा अपडेट: आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर 15 जुलाई को होगी सुनवाई
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
  • जारंगडीह उत्तरी पंचायत में भूमिहीन परिवार के आवेदक की जाति प्रमाण पत्र को लेकर ग्रामसभा
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
  • गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, मुहर्रम में पानी नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने किया हंगामा
  • क्या पहली महिला राष्ट्रिय अध्यक्ष मिल सकती है भाजपा को, ये 3 नाम रेस में है
  • महिला वाशरूम में लगा था कैमरा प्रिंसिपल रिकॉर्ड कर देखता था वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला
  • बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
  • गिरिडीह के गावां में तीन दिन से जलापूर्ति बाधित, माहिलाओं में आक्रोश किया हंगामा
  • Viral Video: बाइक पर हेलमेट पहन गैस बेचता दिखा डॉगी, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी
  • देवघर में बड़ा ट्रेन हादसा टली! इंटरसिटी एक्सप्रेस का इंजन बोगी से अलग
झारखंड


मुहर्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP ने दिए सख्त निर्देश

मुहर्रम को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में, डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर DGP ने दिए सख्त निर्देश

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: मुहर्रम के मद्देनज़र झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है और राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय तैयारियां की जा रही हैं. डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मुहर्रम के जुलूसों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.

 

डीजे पर पूरी तरह बैन

पुलिस ने साफ कर दिया है कि मुहर्रम के जुलूस में डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. यदि कोई व्यक्ति या समूह डीजे का इस्तेमाल करता पाया गया, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी जिलों के एसपी को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि आदेश का सख्ती से पालन हो.

 

हाई लेवल मीटिंग में तय हुए सुरक्षा उपाय

राज्य के पुलिस मुख्यालय में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी रेंज के आईजी, डीआईजी और जिले के एसपी से बातचीत की. इस दौरान मुहर्रम के जुलूसों और त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई और निर्देश दिए गए.

 

पुलिस को दिए गए खास निर्देश:


  • जुलूस रूट का सटीक सत्यापन (Verification) किया जाए.

  • जुलूस मार्गों पर ईंट-पत्थर जमा न होने दिए जाएं.

  • संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाए.

  • सभी जिलों में फ्लैग मार्च का आयोजन हो.

  • अतिरिक्त बलों की समय पर मांग की जाए.

  • पुराने उपद्रवियों या त्योहारों में माहौल बिगाड़ने वाले व्यक्तियों पर प्रिवेंटिव एक्शन लिया जाए.

  • सभी जुलूस रूट को CCTV निगरानी में रखा जाए.

  • डायल 112 को पूरी तरह एक्टिव मोड में रखा जाए.

  • सभी जिलों के कंट्रोल रूम को हाई अलर्ट पर रखा जाए.


एसपी की जिम्मेदारी तय

राज्य पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि मुहर्रम के दौरान कहीं पर भी कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो उस जिले के एसपी को इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जाएगा.

 

डीजीपी ने कहा - शांतिपूर्ण आयोजन सर्वोपरि

राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा, "हमारा मकसद यह सुनिश्चित करना है कि मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं." मुहर्रम को लेकर प्रशासन की यह तैयारी राज्य में शांति और सौहार्द बनाए रखने के प्रयासों का हिस्सा है. पुलिस द्वारा समय रहते उठाए गए ये कदम किसी भी संभावित तनाव या विवाद की स्थिति को रोकने में मददगार साबित हो सकते हैं.

 


 

 
अधिक खबरें
राजनीति को अलविदा कहने की तैयारी में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, 2029 में नहीं लड़ेंगे चुनाव
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 10:44 AM

झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव आने वाला हैं. राज्य सरकार में वित्त मंत्री और छतरपुर से कांग्रेस विधायक राधा कृष्ण किशोर ने अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास लेने की बात कही हैं. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वे 2029 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे और राजनीति से संन्यास ले लेंगे.

बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ED का शिकंजा, रांची सहित कई ठिकाने पर छापेमारी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:10 AM

झारखंड से एक बड़ी खबर सामने आई हैं. आज बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के रिश्तेदार और करीबियों पर ईडी का शिकंजा पड़ा हैं. जानकारी के अनुसार, रांची सहित कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! अब रांची की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी हाईटेक फ्लैश चार्ज बसें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा नया रूप
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:39 AM

राजधानी रांची के यातायात और परिवहन व्यवस्था में जल्द ही क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां अत्याधुनिक फ्लैश चार्ज इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी.

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को जान से मारने की मिली धमकी, अज्ञात नंबर से आया फोन
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 9:01 AM

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को किसी अज्ञात नंबर से जान से मारने की धमकी दी गई. उन्हें पहले गाली गलौज फिर जान से मारने की धमकी दी गई. इसकी जानकारी उन्होंने पुलिस अफसरों को दे दी हैं.

Jharkhand Weather Update:  झारखंड में जारी रहेगा बारिश का दौर! 6 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी
जुलाई 04, 2025 | 04 Jul 2025 | 8:24 AM

झारखंड में बारिश का दौर जारी हैं, जिससे मौसम का मिजाज सुहाना हो गया हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 6 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है.