Thursday, Jul 31 2025 | Time 08:31 Hrs(IST)
  • कानों के पास ही क्यों भिनभिनाते है मच्छर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
  • इंस्टा चैट से अश्लील Video कॉल तक… टीचर मैडम का गंदा खेल! छात्र से संबंध बनाकर पहुंचीं जेल
  • जसीडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी- देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी
  • Raksha Bandhan 2025: 8 या 9 अगस्त आखिर कब है रक्षाबंधन? यहां एक क्लिक में दूर करें अपना कंफ्यूजन
  • नक्सलियों ने रेल लाइन पर फेंके पोस्टर-बैनर, परिचालन ठप्प, पुलिस और आरपीएफ जवानों के जांच के बाद परिचालन शुरू
झारखंड


नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

नहीं रहीं झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ Dr Shobha Chakraborty, निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर

न्यूज11 भारत


रांची/डेस्कः प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. उनके निधन से चिकित्सक जगत में शोक की लहर है. डॉ शोभा चक्रवर्ती ने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. झारखंड की जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसने मिलने हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी पहुंचे थे. 

 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ 

झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती रिम्स के गाइनोलॉजिस्ट विभाग की एचओडी भी रही थीं.  उन्होंने अपना पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को समर्पित कर दिया. रांची सहित देशभर में वह एक विश्वसनीय नाम थीं. सात साल पहले आए हार्ट अटैक से उभरने के बाद वह दोबारा अपने चेम्बर में नियमित रूप से मरीजों को देखने लगी थीं. एक निजी मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि उनका मन मरीजों के बिना नहीं लगता है. 

 


डॉ. शोभा चक्रवर्ती के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें:

 

- सेवा और अनुभव: डॉ. चक्रवर्ती ने 55 वर्षों के अपने करियर में 35,000 से अधिक डिलीवरी करवाईं. वह अपने मरीजों से बहुत प्यार करती थीं और बिना उनसे मिले उनका मन नहीं लगता था.

- स्वास्थ्य और निधन: कुछ समय से बीमार चल रही थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल भी जाना था. 

- विरासत: डॉ. चक्रवर्ती ने वृद्धावस्था में चिकित्सा की जरूरत पर जोर दिया. वह दिन में दो घंटे पढ़ाई करती थीं और मानती थीं कि पढ़ाई से ही खुद को अपडेट रखा जा सकता है. 


 


 

 

अधिक खबरें
गावां में बारिश से गिरा मिट्टी का मकान, 10 साल से मिट्टी के मकान में रह रहे परिवार को नहीं मिला आवास
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 11:15 PM

सरकार गरीबों को आवास योजना का लाभ देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास व अंबेडकर आवास योजना चला रही है परंतु अधिकारियों कर्मियों व जनप्रतिनिधियों की मनमानी के कारण इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों को नहीं मिल पा रहा है. इसका ताजा उदाहरण गावां प्रखंड अंतर्गत ग़दर गांव में देखने को मिला है.

वॉटरफॉल घूमकर लौट रहे तीन युवकों की बाइक ने पिकअप को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 11:07 PM

चक्रधरपुर/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले केचक्रधरपुर के बोड़दा पुल पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई.

झारखंड कैडर के दो IPS अधिकारी केंद्र में DG रैंक के लिए इम्पैनल, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:36 PM

झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने पुलिस महानिदेशक (DG) रैंक में इम्पैनल कर लिया है. इम्पैनल किए गए अधिकारियों में 1993 बैच के आईपीएस मनविंदर सिंह भाटिया (एमएस भाटिया) और 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी संपत मीणा शामिल हैं.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:24 PM

राष्ट्रपति भारत सरकार के दिनांक 31.07.25 को रांची आगमन कार्यक्रम से लेकर उनके प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विस्थापित भवन मैदान,धुर्वा में मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र महोदय के द्वारा उक्त ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया.

शौच करने गये युवक को जहरीले सांप ने काटा, युवक को रांची रिम्स किया गया रेफर
जुलाई 30, 2025 | 30 Jul 2025 | 10:18 PM

पतरातू प्रखंड के किरीगढ़ा ग्राम निवासी गुलशन कुमार सिंह शौच करने के लिए गए थे. इसी बीच हाथ में जहरीले सांप ने काट लिया. इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातु लाया गया. जहां से डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से रिम्स रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि उस समय गुलशन सिंह शराब के नशे में चूर था.