Thursday, Jul 31 2025 | Time 18:38 Hrs(IST)
  • हाथियों के झुंड ने बुढ़मू के ओझासाड़म पंचायत में एक दर्जन घरों पर ढाया कहर
  • हाथियों के झुंड ने बुढ़मू के ओझासाड़म पंचायत में एक दर्जन घरों पर ढाया कहर
  • दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
  • दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
  • 30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे सांसद मनोज तिवारी, सुल्तानगंज से देवघर तक करेंगे 110 KM की पदयात्रा
  • 30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे सांसद मनोज तिवारी, सुल्तानगंज से देवघर तक करेंगे 110 KM की पदयात्रा
  • गिरिडीह में टला बड़ा रेल दुर्घटना, बेपटरी हुई मालगाड़ी, कोडरमा - कोवाड़ रेलवे लाईन पर ट्रेन का परिचालन बाधित
  • गिरिडीह में टला बड़ा रेल दुर्घटना, बेपटरी हुई मालगाड़ी, कोडरमा - कोवाड़ रेलवे लाईन पर ट्रेन का परिचालन बाधित
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र को लेकर बनाई गयी रणनीति
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न, मानसून सत्र को लेकर बनाई गयी रणनीति
  • जिले को अवैध शराब मुक्त करने में जुटी सिमडेगा पुलिस, SP एम अर्शी के निर्देश पर चल रहा अभियान
  • जिले को अवैध शराब मुक्त करने में जुटी सिमडेगा पुलिस, SP एम अर्शी के निर्देश पर चल रहा अभियान
  • खतरे के निशान पर पहुंच गया धुर्वा डैम का जलस्तर, किसी भी वक्त खोला जा सकता है डैम का फाटक
  • खतरे के निशान पर पहुंच गया धुर्वा डैम का जलस्तर, किसी भी वक्त खोला जा सकता है डैम का फाटक
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुरू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कर रहे अध्यक्षता
झारखंड


राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस महानिरीक्षक मनोज कौशिक ने ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को किया ब्रीफ

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राष्ट्रपति भारत सरकार के दिनांक 31.07.25 को रांची आगमन कार्यक्रम से लेकर उनके प्रस्थान तक विधि-व्यवस्था संधारण हेतु विस्थापित भवन मैदान,धुर्वा में  मनोज कौशिक पुलिस महानिरीक्षक,दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र महोदय के द्वारा उक्त ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया गया.
 
 पुलिस-उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण के सभी बिंदुओं पर बारीकी एवं विस्तार पूर्वक सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को उनके कर्तव्य से अवगत कराया गया तथा ड्यूटी के दौरान DOs/Dont’s एवं सभी संभावित मुद्दे एवं चुनौतियों के बारे में बताया गया तथा ड्यूटी के दौरान सभी प्रतिनियुक्ति स्थलों पर महतम सतर्कता के साथ निर्दिष्ट कार्य करने के आदेश दिए तथा रूट लाइन में पड़ने वाले सभी चौक-चौराहों, उप-मार्गों, डिवाइडर कट, ऊंचे इमारतों पर चौकन्ना रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने का आदेश दिया गया ताकि महामहिम राष्ट्रपति महोदय का गमनागमन सुचारू रूप से संपन्न हो सके. ब्रीफिंग के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारियों एवं अन्य सभी विभागों  के साथ  समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया गया. 
 
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त महोदय रांची के द्वारा उपस्थित दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को सतर्कता पूर्वक सभी प्रतिनियुक्त स्थलों पर आवश्यक बंदोबस्त के साथ निर्दिष्ट कर्तव्य का निर्वहन करने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया.  ब्रीफिंग के दौरान समादेष्टा JAP-07, समादेष्टा SIRB-02, पुलिस अधीक्षक  जे०ए०पी०टी०सी पदमा, पुलिस अधीक्षक SCRB,  पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण रांची एवं रांची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित थे.
 

 

अधिक खबरें
मुखिया गंगोत्री देवी की पहल पर बुढ़मू गांव के पहानटोली में बदला गया खराब ट्रांसफार्मर
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:27 AM

मुखिया गंगोत्री देवी की पहल पर बुढ़मू गांव के पहानटोली में खराब ट्रांसफार्मर को बुधवार को बदला गया. उद्घाटन उपप्रमुख हरदेव साहू, मुखिया गंगोत्री देवी, पूर्व मुखिया गोवर्धन लोहरा, वार्ड सदस्य रेखा देवी और मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष लगनू साहू ने संयुक्त रूप से किया. ससमय ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाने पर मुखिया गंगोत्री ने बिजली विभाग के

दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:29 PM

एसटी संख्या- 49/2022, नावाजयपुर थाना कांड संख्या- 16/2021, दिनांक- 13.05.2021, धारा 376 भा०द०वि० के गंभीर मामले में माननीय न्यायालय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश-05, डालटनगंज, पलामू द्वारा दिनांक 31.07.2025 को फैसला सुनाया गया. प्रकरण में अभियुक्त सुनील पासवान, पिता- श्याम सुन्दर मांझी, निवासी- पंचकेरिया, थाना- नावाजयपुर, जिला- पलामू को धारा 376 भा०द०वि० के अंतर्गत 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं ₹10,000/- के जुर्माना (जुर्माना नहीं देने की स्थिति में 6 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास) की सजा सुनाई गई है.

सिमडेगा जिले की आदिवासी बेटी देवंती कुमारी ने रचा इतिहास! MBBS की परीक्षा में हासिल की 54वीं रैंकिंग
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:21 PM

सिमडेगा जिले के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि एक आदिवासी समाज, विशेष रूप से गोंड जनजाति से आने वाली प्रतिभाशाली छात्रा देवंती कुमारी ने MBBS की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 54वीं रैंक प्राप्त की है. उन्होंने न केवल जिले का, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है.

30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे सांसद मनोज तिवारी, सुल्तानगंज से देवघर तक करेंगे 110 KM की पदयात्रा
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:18 PM

सावन का पावन महीना जैसे ही दस्तक देता है, बिहार और झारखंड श्रद्धा की एक डोर में बंध जाते हैं. सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) तक की कांवड़ यात्रा इस भक्ति भाव की सबसे सशक्त अभिव्यक्ति बन जाती है. हजारों-लाखों कांवड़िए इस दौरान जल उठाकर पैदल यात्रा करते हैं और ‘बोल बम’ के जयकारों से रास्ते को गुंजायमान कर देते हैं.

छिपादोहर थाना से सेवा निवृत्त चौकीदार को दी गई भावभीनी विदाई
जुलाई 31, 2025 | 31 Jul 2025 | 6:14 PM

बरवाडीह प्रखंड के छिपादोहर थाना परिसर में एक सादे एवं भावभीने समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त चौकीदार जमुना पासवान को विदाई दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता नवपदस्थापित थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने की. उन्होंने जमुना पासवान को माला पहनाकर एवं उपहार देकर उनके सेवाकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.