कौन हैं DU के नए प्रेसिडेंट जिनके लिए संजय दत्त व सोनू सूद ने मांगा था वोट, पिता हैं शराब कारोबारी..

By : Jeevan Verma
कौन हैं DU के नए प्रेसिडेंट जिनके लिए संजय दत्त व सोनू सूद ने मांगा था वोट, पिता हैं शराब कारोबारी..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
डीयूएसयू छात्र संघ ने 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस बार विश्वविद्यालय में कुल 1.55 लाख से भी ज्यादा वोट पड़े. इस मुकाबले मे आर्यन मान ने प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है. डीयू के जानेमाने चेहरे आर्यन मान प्रेसिडेंट पद पर जीत हासिल की है. 


आइए जानते आर्यन मान के बारे में
आर्यन मान के पिता बिजनेस के दुनिया में एक जाना माना नाम है. पिता सिकंदर मान, बेरी स्थित एडीएस ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं. आर्यन के परिवार का पहचान मशहूर रॉयल ग्रीन शराब ब्रांड से भी जुड़ी हुई है. आर्यन के बड़े भाई विराट मान एडीएस ग्रुप के सीईओ और रोकोब्रांड के निदेशक भी हैं. सोशल मीडिया में आर्यन मान के कई वीडियो भी वायरल हुए हैं. जिनमें वे लग्जरी व महंगी गाड़ियों में प्रचार करते नजर आते हैं. आर्यन मान ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बॉलीवुड स्टार संजय दत्त उसे अपना भतीजा बता रहे थे और छात्रों से वोट की अपील भी कर रहे थे. सोनू सूद ने भी आर्यन के लिए वोट मांगा था. 


हरियाणा के बहादुरगढ़ का रहने वाला आर्यन हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है. वर्तमान में पुस्तकालय विज्ञान से मास्टर्स कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में एबीवीपी के छात्र आंदोलन में सक्रीय रहे हैं. जिनमें फीस बढ़ोत्तरी के खिलाप अभियान व बुनियादी ढांचों में सुधार हेतु कई मुद्दे शामिल हैं. मान फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं. इस बार आर्यन नेस डीयू में मुफ्त वाईफाई, सब्सिडी वाला मेट्रो पास व स्पोर्ट्स फैसिलिटी बढ़ाने को लेकर चुनाव लड़ा था. 


ये भी पढ़ेंः- DUSU Election Result 2025: ABVP का फिर से कब्जा, एक ही पोस्ट जीत पाई NSUI, आर्यन मान अध्यक्ष

संबंधित सामग्री

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: 8 घंटे में ग्राम प्रधान हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा कुस्कुट्टा गांव में ग्राम प्रधान की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया.

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

न्याय संहिता डैशबोर्ड में सिमडेगा पुलिस का शानदार प्रदर्शन, पूरे झारखंड में प्रथम स्थान पर 

64.74 अंक के साथ डिजिटल पुलिसिंग में जिले ने बनाई अलग पहचान, सूचना एवं संचार तकनीक में मिले पूरे अंक

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो 5 नम्बर धौडा में ड्रोन सर्विलांस और श्वान दस्ते की मदद से CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी, 75.980 टन अवैध कोयला जब्त

कमाण्डेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर सीआईएसएफ एवं सीसीएल सुरक्षागार्ड की संयुक्त टीम ने 05 नंबर पीपल धोरा बस्ती क्षेत्र में छापेमारी की.