आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

By : News11 Bharat
आसनसोल के रेलपार इलाके में बवाल, पुलिस फाड़ी पर हमला.. भारी पुलिस बल तैनात

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पश्चिम बंगाल के आसनसोल स्थित रेलपार इलाके में शुक्रवार देर शाम अचानक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. लाउडस्पीकर की आवाज कम करने को लेकर जारी प्रशासनिक संदेश के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी के बाहर हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ की.

आरोप है कि आक्रोशित भीड़ ने जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी में घुसकर उपद्रव किया. इस दौरान पुलिस परिसर में तोड़फोड़ की गई और कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया. उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों के साथ-साथ आम लोगों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया. घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में दहशत फैल गई.

लाउडस्पीकर संदेश के बाद बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की आवाज नियंत्रित करने का निर्देश जारी किया गया था. इसी मुद्दे को लेकर रेलपार इलाके के कई मंदिरों और मस्जिदों में बैठकें भी हुई थी. बताया जा रहा है कि प्रशासनिक निर्देश को लेकर एक समुदाय विशेष के लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई. हालात बिगड़ने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद स्थिति धीरे-धीरे नियंत्रण में लाई गई.
फिलहाल पूरे रेलपार और जहांगिरी मोहल्ला इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं. पुलिस लगातार गश्त कर रही है और संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही हैं. प्रशासन ने उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं.

यह भी पढ़े: क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग
 
संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के हश्र से सबक सीखने की जरूरत - बाबूलाल मरांडी

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण, सांसद जोबा माझी ने दी श्रद्धांजलि

जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए देवेंद्र माझी के संघर्ष को किया याद, सांसद बोलीं—उनके सपनों को साकार करना प्राथमिकता

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

सरकारी आश्वासन की सीमा समाप्त होने के बाद 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन का किया ऐलान

16 सितंबर को मिले 15–20 दिन के सरकारी आश्वासन की समय-सीमा खत्म होने के बाद आन्दोलन की घोषणा

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

कतरासगढ़ स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, अलपुझा एक्सप्रेस में ब्रेक बाइंडिंग एसी कोच के समीप निकला धुआं, यात्रियों में हड़कंप

जांच के दौरान सभी व्यवस्था ठीक पाने के बाद ही ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया