न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- तमिलनाड्डू के कोयंबटूर सरकारी अस्पताल से एक बड़ी हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां बेटे अपने बीमार पिता को फर्श पर घसीटते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि अस्पताल में दो घंटे इंतजार करने के बाद व्हीलचेयर नहीं मिलने पर बेटे ने पिता को घसीटते हुए अस्पताल लेकर गया.
कोयंबटूर से ये बड़ी दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक बेटे ने अपने बीमार पिता को अस्पातल में घसीटते हुए ले गया. 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी प्रशासन ने व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं करवा पाई.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बेटा अपने पिता को अस्पताल के बाहर से घसीटकर अंदर ले जाने का प्रयास कर रहा है. अस्पताल में मौजूद लोग भी देखकर हैरानी महसूस कर रहे हैं.
नेता प्रतिपक्ष नैनार नागेंद्रन ने सीएम एम.के. स्टालिन से कहा सरकार के कार्यकाल के अंत में कम से कम दिखावटी विज्ञापन से हटकर बुनियादी स्वास्थय सुविधाओं में सुधार करें. ये भी कहा कि आमजनों को अस्पताल में सम्मानजनक इलाज मिलनी चाहिए. ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है. ताकि भविष्य में मरीजों के साथ इस तरह की परेशानी न उठाना पड़े.
கோவை அரசுப் பொது மருத்துவமனையில் 2 மணி நேரம் காத்திருந்தும் சக்கர நாற்காலி வழங்கப்படாததால், நோயுற்ற தந்தையை அவரது மகன் இழுத்துச் சென்ற காணொளி மனதைப் பதைபதைக்க வைக்கிறது.
மலைப்பகுதிகளில் சாலை வசதியின்றி நோயாளிகளைத் தூளி கட்டித் தூக்கிச் செல்வதில் தொடங்கி, பல்நோக்கு… pic.twitter.com/hbQLT1ItLj
— Nainar Nagenthran (@NainarBJP) September 10, 2025
ये भी पढ़ेंः- Pitru Paksha 2025: क्या है पितृपक्ष की परंपरा ये है अंगुठे के तरफ से पित्तरों को जल चढ़ाने के नियम..