बयान

मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है - अमित शाह

मैं विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं – अमित शाह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है, मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है - अमित शाह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज स्पष्ट कर दिया कि मोदी सरकार संसद में हर प्रकार की चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ, मगर विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता. श्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और NDA की मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है, विपक्ष बस संसद चलने दे.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के सामने स्पष्ट प्रस्ताव रखते हुए कहा कि विपक्ष आज दोपहर 2 बजे तक लोकसभा अध्यक्ष महोदय को चर्चा का पत्र लिखकर दे दे, आज 3 बजे से चर्चा शुरू कर दी जाएगी और कल दोपहर 3 बजे तक चर्चा चलेगी. शाह ने कहा कि यदि अध्यक्ष महोदय अनुमति दें तो सरकार प्रश्नकाल स्थगित करने के लिए भी तैयार है, ताकि आज 3 बजे से देर रात तक और कल 3 बजे तक विस्तृत चर्चा हो सके.

अमित शाह जी ने कहा कि मैं स्वयं सदन में बैठूँगा, सबको सुनूँगा, हर बात लिखूँगा और कल 3 बजे विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा. उन्होंने कहा कि सरकार के पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है. चर्चा होने से देश की जनता के सामने सारी बातें स्पष्ट हो जाएँगी - दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

केंद्रीय गृह मंत्री जी ने विपक्ष की माँग पर कहा कि कोई मुझसे कहता है कि आप एक statement दे दो, मगर इतने गंभीर मसले पर इस तरह चर्चा नहीं हो सकती. संसद में चर्चा करने के नियम और तरीके बने हैं, संसदीय पद्धति में विस्तार से (at length) चर्चा होती है और संसदीय परंपरा के अनुसार ही statement दी जाएगी.

अमित शाह ने कहा कि जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, वे लगातार संसद आ रहे हैं, मगर विपक्ष दोनों सदनों में संसद को चलने ही नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार हर प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है, चर्चा के लिए समय सुनिश्चित किया जाए और विपक्ष तैयार हो जाए. विपक्ष पहले यही माँग कर रहा था, सरकार ने हाँ बोल दिया है.

अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा, और जनता तय करेगी कि कौन चर्चा करना चाह रहा है और कौन भाग रहा है.

यह भी पढ़ें: शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चंदवा में रक्तदान शिविर, 15 यूनिट रक्त संग्रह

संबंधित सामग्री

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

प्रदर्शनों से सुप्रीम कोर्ट का फैसला बेअसर! CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन से इनकार, SIR पर ECI व केंद्र से मांगा जवाब

अगर फैसले एकतरफा हुए तो सब रद्द कर देंगे, सुप्रीम कोर्ट की चुनाव आयोग को दो टूक

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

रांची: शूटिंग क्लब में युवतियों का वीडियो बनाने के आरोप में ट्रेनर गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई VIDEO

. आरोपी के मोबाइल से कई वीडियो भी मिले थे. मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

रांची: जगन्नाथपुर तालाब में मिला किशोर का शव, कल सुबह से था लापता; हत्या की आशंका 

परिजनों के मुताबिक, पत्थर से कूच-कूचकर हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंका गया है.

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धनबाद: अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर मोबाइल टावर के जनरेटर में लगी आग, मची अफरा-तफरी 

धुआं देखकर अपार्टमेंट के लोग पांचवीं मंजिल स्थित छत पर पहुंचे. वहां जनरेटर में आग की लपटें देखकर लोग घबरा गए.

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत-नीरज विवाद सुलझाने में जुटे ललन सिंह, बोले- ताली एक हाथ से नहीं बजती

अनंत सिंह के विधानसभा चुनाव में विरोध पर ललन सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से उस वक्त चूक हुई थी।