शिमला हादसा: चलती बस पर गिरे पत्थर, 2 महिलाओं की मौत, 15 यात्री घायल

शिमला भीषण सड़क हादसा

शिमला हादसा: चलती बस पर गिरे पत्थर, 2 महिलाओं की मौत, 15 यात्री घायल

शिमला हादसा चलती बस पर गिरे पत्थर 2 महिलाओं की मौत 15 यात्री घायल

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलनों के बीच बुधवार को शिमला जिला के कुमारसेन थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे-05 पर कालिमिट्टी के पास बिठाल में विशाल ट्रेवल्स की प्राइवेट बस (नंबर HP63A-1891) पर अचानक पहाड़ी से लुढ़के भारी पत्थर और बोल्डर आ गिरा. बस की छत और खिडकियों को तोड़ने हुए पत्थर यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे के बाद महाराष्ट्र के जलगांव निवासी लक्ष्मी वीरानी पुत्री रामचरण और नेपाली मूल की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. 

हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-05 पर बड़ा हादसा
हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे-05 पर बड़ा हादसा हो गया. चलती बस के अंदर अचानक भारी पत्थर गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से कुमारसेन से खनेरी स्थित अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

राहत-बचाव कार्य शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, क्योंकि लगातार बारिश के कारण पहाड़ दरक रहे हैं और वाहनों की आवाजाही पर खतरा बना हुआ है. एहतियातन हाईवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोक दिया गया है और सड़क को सुरक्षित बनाने की कोशिश जारी हैं.

मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, इस साल के मॉनसून ने हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही मचाई है. अब तक बारिश जनित हादसों में 341 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें सबसे ज्यादा 51 मौतें मंडी जिले में हुईं, जबकि कांगड़ा में 50 और शिमला में 36 लोगों की जान गई है. अन्य जिलों में भी भूस्खलन, सड़क हादसों, पेड़ों के गिरने और नदियों-नालों में बहने जैसी घटनाओं ने कई परिवारों को प्रभावित किया है. 

यह भी पढ़े: BreakingNews: PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी का मुख्य आरोपी नेपाल में छिपा, 8 दिन बाद भी पुलिस पकड़ से बाहर

संबंधित सामग्री

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

झारखंड

घूस लेने के मामले में जेल में बंद चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार को जमानत देने से कोर्ट का इनकार  

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

बिहार

मुंगेर में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता, तीन मिनीगन फैक्टरी का किया उद्भेदन

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

झारखंड

6 साल के मासूम शौर्य का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

बिहार

64 लाख की अवैध शराब पर चला बुलडोजर, 91 कांडों की जब्त सामग्री विनष्ट

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस

बिजनेस

हुसैनाबाद के सैदाबाद में नव निर्मित भवन से लावारिस बच्चा बरामद, जांच मे जुटी पुलिस