न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली पुलिस के जंतर-मंतर से बड़ी खबर आ रही है कि भूख हड़ताल के 21 सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनकी बिगड़ती हालत और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ताकि उन्हें मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा सके. इतना ही नहीं, दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक के समर्थकों और प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से हटाना शुरू कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. वह होश में हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है. दिल्ली पुलिस आज सुबह प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और सोनम वांगचुक को अपने साथ लेकर सफदरजंग अस्पताल ले गई.
बता दें कि सोनम वांगचुक और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के कार्यकर्ता शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे.
यह भी पढ़ें: आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च