न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अपने नए गाने ‘आहि रे गरमिया’ को लेकर भोजपुरी सिंगर समर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आज यानि 10 अप्रैल को रिलीज हुआ ये गाना YouTube पर धूम मचा रहा है. दमदार म्यूजिक और समर सिंह की बेहतरीन आवाज में ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है. IVY भोजपुरी बवाल और IVY भोजपुरी धमाका यूट्यूब चैनल पर लॉन्च हुए इस सॉन्ग के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस सोना सिंह अपने ग्लैमरस लुक और डांस परफॉर्मेंस से सबको कायल कर रही है.
यहां देखिए ‘आहि रे गरमिया’ का म्यूजिक वीडियो
समर और सोना की जोड़ी मचा रही गदर
‘आहि रे गरमिया’ गाने में समर सिंह और सोना सिंह की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है. देसी स्टाइल में समर सिंह का दमदार परफॉर्मेंस और सोना सिंह का ग्लैमरस एक्सप्रेशन दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. बता दें कि, गाने का म्यूजिक राहुल रॉकी ने दिया है. वहीं, गाने के लिरिक्स सुनील यादव सुरीला ने लिखे हैं. ये गाना गर्मी के मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. यूट्यूब पर सॉन्ग के वायरल होने पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रह हैं. यूजर ‘आहि रे गरमिया’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए 'मस्त गाना' और 'नाइस सॉन्ग' लिख रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स कमेंट बॉक्स में दिल वाला इमोजी बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 'धुऱंधऱ' RS पहुंचे RSS मुख्यालय, हेडेगवार-गोलवरकर को श्रद्धांजलि, संघ प्रमुख से डेढ़ घंटे मुलाकात, सोशल मीडिया पर बवाल