मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

इंडिया लौटते ही फिर छाईं राखी सावंत, बिग बॉस मराठी 6 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

By : Ark Sahuliyar
मां बनने के लिए Sperm Donor की तलाश कर रही Rakhi Sawant, कहा- सलमान खान...

न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क:
ड्रामा क्वीन राखी सावंत जब से भारत लौटी हैं, तब से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी अपने अतरंगी फैशन सेंस तो कभी बेबाक बयानों से राखी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं. उनके हर अंदाज़ में एंटरटेनमेंट साफ झलकता है.

  • बिग बॉस मराठी 6 में धमाकेदार एंट्री से पहले खोले कई राज

बिग बॉस मराठी सीजन 6 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने से पहले राखी सावंत ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश का भी खुलासा किया.

  • “मैं मां बनना चाहती हूं” -राखी की सबसे बड़ी इच्छा

राखी सावंत ने कहा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना मां बनना है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मां बनने के लिए शादी ज़रूरी नहीं होती और वह बहुत जल्द इस सपने को पूरा करेंगी.

  • धर्म को लेकर राखी का बेबाक बयान

धर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर राखी ने कहा कि मैं हिंदू थी, क्रिश्चन भी रही और अब इस्लामिक हूं. किसी भी धर्म में कोई खराबी नहीं है. मेरा रिश्ता सीधे खुदा से है. लोग बॉयफ्रेंड, पैसे और जेवर ढूंढ़ते हैं, मैं खुदा ढूंढ़ती हूं, चाहे किसी भी धर्म में जाना पड़े. हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पूरी तरह हिंदू धर्म छोड़ दिया है, तो इस सवाल पर राखी ने ‘नो कमेंट्स’ कहकर बात टाल दी.

  • X हसबैंड के चलते दुबई में बिताए साढ़े तीन साल

राखी ने अपने एक्स पति को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनके एक्स ने पुलिस और वकीलों को उनके पीछे लगा दिया था, क्योंकि वह चाहते थे कि राखी भी जेल जाएं. इसी वजह से राखी को साढ़े तीन साल दुबई में रहना पड़ा. उन्होंने कहा कि इस दौरान भले ही उनका बॉलीवुड करियर ठप हो गया, लेकिन दुबई में उन्होंने अच्छा पैसा कमाया.

  • मेरी बायोपिक बने, आलिया या विद्या निभाएं रोल: राखी सावंत 

राखी सावंत ने यह भी कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी ज़िंदगी पर बायोपिक बने. इसके लिए उन्होंने आलिया भट्ट और विद्या बालन का नाम लिया. राखी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अगर दोनों ही मना कर दें, तो वह खुद अपनी बायोपिक कर लेंगी.

  • एग्ज फ्रीज और सरोगेसी पर खुलकर बोलीं राखी

मदरहुड को लेकर राखी ने बताया कि उन्होंने अपने एग्ज फ्रीज करा लिए हैं. उन्होंने कहा कि सरोगेसी के लिए किसी भी हीरो का स्पर्म लिया जा सकता है, “सलमान भाई को छोड़कर.”

  • दो शादियां, दो असफल रिश्ते

राखी सावंत की पहली शादी 2019 में NRI रितेश सिंह से हुई थी, लेकिन 2022 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने 2022 में आदिल खान दुर्रानी से शादी की, जिसके लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन किया. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए.

ये भी पढ़ें- Teddy Day 2026: वैलेंटाइन वीक का सबसे क्यूट दिन, जब एक टेडी बियर कह देता है दिल की बात

 

संबंधित सामग्री

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज

जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति की गयी है.

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा

मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है. 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस 

इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन 

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.