दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया...

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया fir दर्ज करने का आदेश

न्यूज11 भारत
लखनऊ/डेस्क:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता को लेकर मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की कोर्ट   ने पुलिस को निर्देश दिया है कि इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की जाए.

भाजपा नेता ने लगाया दोहरी नागरिकता का आरोप 
यह मामला भाजपा नेता विग्नेश शिशिर द्वारा दायर याचिका के बाद सामने आया. याचिका में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की नागरिकता भी है, जो भारतीय कानून के खिलाफ है. याचिकाकर्ता ने कोर्ट से मांग की थी कि इस आधार पर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाए.

क्या कहता है भारत का कानून ?
भारत के कानून के अनुसार, किसी व्यक्ति को दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है. यदि किसी के पास एक से अधिक देशों की नागरिकता पाई जाती है, तो वह न तो चुनाव लड़ सकता है और न ही सांसद के रूप में पद धारण कर सकता है. बता दें कि कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद उनकी नागरिकता को लेकर सवाल उठाए गए और इस मुद्दे को अदालत में चुनौती दी गई. 

ये भी पढ़ें- पहले भी बढ़ चुकी हैं संसद में सीटों की संख्या, आजादी से अबतक 5 बार बदले नंबर, देखें पूरी रिपोर्ट 

संबंधित सामग्री

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

झारखंड

घाघरा सरकारी योजनाओं में अब नहीं चलेगी गड़बड़ी, हर लाभुकों की होगी जांच

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

झारखंड

MMCH पलामू में इलाज के दौरान मां और बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

झारखंड

विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने DC से की मुलाकात, जानें क्या कहा

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड

भरनो में विशेष गुरुगोष्ठी आयोजित, शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर हुई विस्तृत चर्चा

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन

झारखंड

झारखंड सहित पूरे देश में पर्वत शृंखलाएँ और नदियां संकटग्रस्त, राजेंद्र सिंह और सरयू राय के संरक्षण में संगोष्ठी का आयोजन