न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: घने कोहरे और धुंध के कारण देश के कई हिस्सों में हवाई सेवाएं प्रभावित रही. इसी वजह से आज झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दिल्ली नहीं पहुंच पाएंगे. दिल्ली में आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों की अहम बैठक आयोजित होनी हैं. इस बैठक में झारखंड की ओर से डॉ. इरफान अंसारी को शामिल होना था, लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण वे बैठक में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.
इरफान अंसारी का बयान
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि देश का पूरा सिस्टम फेल हैं. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इतनी महत्वपूर्ण बैठक का हिस्सा न बन पाना उनके लिए दुखद हैं. बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द और कई घंटों की देरी से चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं.
यह भी पढ़े: घने कोहरा का असर, पटना आने वाली कई ट्रेनें चल रहीं विलम्ब से