न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं. संदेश में उन्हें चेतावनी दी गई कि वे अपना मौजूदा काम तुरंत बंद कर दें और सलमान खान के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में शामिल न हों. फिलहाल पवन सिंह मुंबई में मौजूद हैं और आज प्रसारित होने वाले Big Boss फाइनल में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देने वाले हैं. धमकी की जानकारी सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है.
सूत्रों के अनुसार, इस घटना की औपचारिक शिकायत अब तक पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है, हालांकि अधिकारियों को प्रारंभिक जानकारी दे दी गई है. इसी आधार पर पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके.
आज ऑन-एयर होगा पवन सिंह का शो
आज पवन सिंह का शो प्रसारित होना है. शो के पूरा होने के बाद वे पुलिस को औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी. धमकी की खबर मीडिया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है.
सूत्र बताते हैं कि धमकी मिलने के बाद पवन सिंह के सुरक्षा प्रोटोकॉल को और कड़ा कर दिया गया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. बिग बॉस फाइनल में उनकी उपस्थिति और नए सुरक्षा इंतज़ाम दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें- रूफटॉप व छतों पर संचालित बार-रेस्टोरेंट की होगी सख्त जांच: डॉ. इरफान अंसारी
पवन सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई नाम पर मिली धमकी, Big Boss फाइनल में शिरकत न करने को कहा
संबंधित सामग्री
जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी, अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज
जमीन-फ्लैट के नाम पर करीब 45 लाख की कथित ठगी और जालसाजी के मामले में अरगोड़ा थाना में शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, संख्या बढ़कर हुई 16... अधिसूचना जारी
झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्ति की गयी है.
रांची: ऑर्किड अस्पताल में मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा
मरीज के मौत के बाद परिजनों को दिए गए बिल को लेकर विरोध हो रहा है.
बहरागोड़ा: घर में लगी आग, नगदी समेत सारा सामान जलकर खाक; अब मदद की आस
इस अगलगी की घटना में नगदी समेत घर का सारा सामान जलकर राख हो गया.
झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे CM हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.