न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनके गिरोह के सदस्यों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई. दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ सालों से व्यापारियों, प्रॉपर्टी डीलरों व अमीरों को धमकी देकर रंगदारी मांगने और जान से मार डालने की धमकी देने के बढ़ते मामलों और वर्चस्व के लिए एक दूसरे पर हमला करने की गैंगवार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने यह अभियान छेदा हैं.
छापेमारी में लगभग 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया
पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा के आदेश पर एक-एक जिले की टीमें अपने-अपने इलाके में इस तरह की छापेमारी कर रही हैं. इस क्रम में बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की लगभग 40 टीमों ने नीरज बवाना-राजेश बवाना गिरोह, टिल्लू ताजपुरिया गिरोह, जितेंद्र उर्फ गोगी गिरोह और काला जठेरी गिरोह के कई ठिकानों पर छापेमारी की. कई जगहों से पुलिस ने भारी मात्रा में नकदी और कई हथियार बरामद किए है और कई एफआईआर दर्ज की गई हैं. छापेमारी में लगभग 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था और लगभग दो लगभग दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गई हैं.
बड़ी मात्रा में कैश और घातक हथियार बरामद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर बड़ी सफलता मिली हैं. पुलिस ने कई घातक हथियार और भारी मात्रा में नकद राशि बरामद किए गए हैं. ये बरामदगी गैंगस्टरों की अवैध गतिविधियों और उनके नेटवर्क की गहराई को दर्शाती हैं.
छापेमारी के बाद, पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर कई FIR दर्ज की है, जिसके आधार पर अब आगे की कानूनी कार्यवाई की जाएगी. दिल्ली पुलिस की इस समन्वित और बड़े पैमाने की कार्यवाई को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी चोट माना जा रहा हैं.
यह भी पढ़े: उत्तराखंड में एक और भीषण जल प्रलय: चमोली में बादल फटने से 12 मकान मलबे में दबे, कई लोग लापता