लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव आएगा 9 मार्च को, BJP और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

By : Mansi Kumari
लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव आएगा 9 मार्च को, BJP और कांग्रेस ने जारी किया व्हिप

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार 9 मार्च से शुरू होने जा रहा हैं. सत्र के पहले ही दिन सदन में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता हैं. विपक्ष की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा. इस प्रस्ताव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने अपने-अपने सांसदों को सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया हैं.

स्पीकर को पद से हटाने के लिए प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस सांसद डॉ. मोहम्मद जावेद, के. सुरेश और डॉ. मल्लू रवि की ओर से लोकसभा सचिवालय को दिया गया हैं. विपक्ष का आरोप है कि स्पीकर ने सदन की कार्यवाही के दौरान कई बार पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है और विपक्षी सांसदों के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं किया. प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि विपक्ष की महिला सांसदों के खिलाफ अवांछित आरोप लगाए गए और कई विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया. विपक्षी दलों का आरोप है कि स्पीकर ने इन मामलों में निष्पक्षता नहीं दिखाई और सत्ता पक्ष के सदस्यों के प्रति नरम रुख अपनाया.

सत्ता पक्ष को फेवर करने का आरोप
विपक्ष ने नोटिस में आरोप लगाया है कि सदन में आपत्तिजनक व्यवहार के बावजूद सत्ता पक्ष के सांसदों को स्पीकर द्वारा नहीं रोका जाता. साथ ही यह भी कहा गया है कि कई विवादास्पद मुद्दों पर स्पीकर ने सत्ता पक्ष का साथ दिया, जिससे सदन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं. लोकसभा की 9 मार्च की कार्यसूची में सामान्य औपचारिक कार्यों के अलावा केवल स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव का ही उल्लेख हैं. पहले दिन सरकार की ओर से कोई विधायी कार्य सूचीबद्ध नहीं किया गया है, जिससे स्पष्ट है कि सदन की शुरुआत ही इस मुद्दे पर तीखी बहस से हो सकती हैं. सत्र के पहले दिन हाल ही में दिवंगत हुए लोकसभा सदस्य डॉ. रिकी एंड्रू जे सिंगकोन को भी सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी. उनके निधन के बाद पूरे सदन में शोक व्यक्त किया जाएगा.

पहला चरण रहा था हंगामेदार
गौरतलब है कि बजट सत्र का पहला चरण काफी हंगामेदार रहा था. कई मुद्दों को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसके कारण कई दिनों तक सदन की कार्यवाही बाधित रही. इसी दौरान अमर्यादित व्यवहार के आरोप में स्पीकर ने कुछ विपक्षी सांसदों को शेष सत्र के लिए निलंबित भी कर दिया था.

यह भी पढ़े: सुनसान रास्ता, एक अकेली महिला.. बलिया में हैरान कर देने वाले मामला का खुलासा
 

संबंधित सामग्री

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं JPSC परीक्षा घोटाला: TSR के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

14वीं जेपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में टीएसआर के निदेशक रामबीर सिंह समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से झटका लगा है.

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जाली नोट मामले में दोषी सिराज अंसारी को पांच साल सश्रम कारावास की सजा, लगाया गया आर्थिक दंड 

जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवम राजेश कुमार बग्गा की अदालत ने दोषी गाण्डेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी सिराज अंसारी के सजा के बिंदुओं पर सुनवाई की.

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.