न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नवरात्रि के पावन अवसर पर देशभर में भक्त माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और उनका विशेष श्रृंगार कर रहे हैं. इसी क्रम में, उदयपुर में माता रानी का एक ऐसा अनोखा श्रृंगार किया गया है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. यहां बालेश्वरी माता का श्रृंगार लाखों रुपये के नोटों से किया गया है.
श्रृंगार लगभग ₹51 लाख रुपये के नोटों से किया गया
उदयपुर के भुवाणा स्थित बालेश्वरी माता मंदिर में बालेश्वरी माता का श्रृंगार लगभग ₹51 लाख रुपये के नोटों से किया गया है. बालेश्वरी नवयुवक मंडल के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष माता का श्रृंगार ₹51 लाख, 51 हजार 551 रुपये के नोटों के साथ किया गया है. इन नोटों का इस्तेमाल माता के वस्त्र, आभूषण और पंडाल की सजावट के लिए किया गया है. माता को धराई गई इस अद्भुत श्रृंगार को देखने के लिए पूरा शहर उमड़ पड़ा है.
₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 रुपये के नोटों का उपयोग किया गया
मंडल के सदस्यों के अनुसार, पिछले तीन सालों से माता रानी को नोटों की 'श्रृंगार' धराई जा रही है. श्रृंगार और पंडाल की सजावट में ₹50, ₹100, ₹200 और ₹500 रुपये के नोटों का उपयोग किया गया है. पिछले तीन वर्षों में नोटों की संख्या लगातार बढ़ाई गई है; पहले साल ₹11 लाख, दूसरे साल ₹31 लाख और इस साल ₹51 लाख के नोट लगाए गए हैं.
गणेश पंडाल में भी हुआ था ऐसा श्रृंगार
माता के इस भव्य और दिव्य श्रृंगार को देखने के लिए दूर-दूर से लोग मंदिर पहुंच रहे हैं.बता दें कि इससे पहले उदयपुर में 'उदयपुर च राजा' के नाम से मशहूर गणेश पंडाल में भी बप्पा का श्रृंगार नोटों से किया गया था.उस पंडाल के सदस्यों का कहना है कि वे भी हर साल नोटों से बप्पा के पंडाल को सजाते हैं.इस साल बप्पा को ₹1 करोड़ 51 लाख के नोटों की 'आंगी' धराई गई थी, जिसे देखने के लिए भी भारी संख्या में लोग आए थे.
यह भी पढ़े: जमशेदपुर: तांत्रिक विद्या में दोस्त की गला रेतकर कि हत्या, आरोपी गिरफ्तार