सिर्फ 3 दिन और.. फिर बंद हो जाएगा आपका PNB अकाउंट! 15 अप्रैल तक कर ले यह जरुरी काम

सिर्फ 3 दिन और.. फिर बंद हो जाएगा आपका PNB अकाउंट! 15 अप्रैल तक कर ले यह जरुरी काम

सिर्फ 3 दिन और फिर बंद हो जाएगा आपका pnb अकाउंट 15 अप्रैल तक कर ले यह जरुरी काम

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अगर आप Punjab National Bank (PNB) के ग्राहक है तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम हैं. बैंक ने अपने खाताधारकों को सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 16 अप्रैल 2026 से बड़ी संख्या में बैंक खाते बंद किए जा सकते हैं. खासतौर पर वे खाते निशाने पर है, जो पिछले तीन वर्षों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़े हैं.

किन खातों पर लटकी है बंद होने की तलवार?
PNB के अनुसार, ऐसे खाते जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस भी शून्य है, उन्हें डिएक्टिवेट कर बंद करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. बैंक ने इन खातों के लिए 15 अप्रैल को अंतिम डेडलाइन तय की हैं. यदि इस तारीख तक खाते को सक्रिय नहीं कराया गया तो 16 अप्रैल से उन्हें बंद कर दिया जाएगा.

बैंक ने पहली ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X के जरिए इस बारे में जानकारी साझा की हैं. पोस्ट में साफ़ कहा गया था कि निष्क्रिय खातों को समय रहते सक्रिय करना अनिवार्य है अन्यथा कार्रवाई तय हैं. इस चेतावनी के बाद ग्राहकों के बीच हलचल तेज हो गई हैं. 

कैसे बचाएं अपना बैंक अकाउंट?
PNB ने ग्राहकों को आसान तरीका बताया है, जिससे वे अपने खाते को बंद होने से बचा सकते हैं. खाताधारकों को 15 अप्रैल से पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके अलावा खाते में कोई भी छोटा-मोटा लेन-देन कर उसे सक्रिय किया जा सकता हैं. साधारण शब्दों में कहें तो सिर्फ KYC अपडेट या एक ट्रांजैक्शन से आपका अकाउंट सुरक्षित रह सकता हैं. 

क्यों उठाया गया यह कदम?
बैंक के मुताबिक, इस फैसले के पीछे सुरक्षा एक बड़ा कारण हैं. लंबे समय से निष्क्रिय पड़े खाते धोखाधड़ी के लिए आसान लक्ष्य बन सकते हैं. ऐसे में इन खातों को बंद कर जोखिम को कम करने की कोशिश की जा रही हैं. बैंक ने ग्राहकों को यह भी सलाह दी है कि यदि उन्हें अपने खाते की स्थिति को लेकर कोई संदेह है तो तुरंत अपनी शाखा से संपर्क लें.

यह भी पढ़े: नोएडा में सैलरी इंक्रीमेंट को लेकर बवाल, तीसरे दिन उग्र हुआ प्रदर्शन, गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़
 
संबंधित सामग्री

IPL 2026: SRH vs RR मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

खेल

IPL 2026: SRH vs RR मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें और संभावित प्लेइंग 11

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला, गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेशी

झारखंड

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामला, गिरफ्तार आरोपियों की कोर्ट में पेशी

छात्रों को मिली बड़ी राहत, SSC ने बदला नियम.. अब गलत सवाल पर मिलेंगे पूरे अंक 

देश-विदेश

छात्रों को मिली बड़ी राहत, SSC ने बदला नियम.. अब गलत सवाल पर मिलेंगे पूरे अंक 

वन मंडल कार्यकाल वित्तीय घोटाले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, देखें रिपोर्ट

झारखंड

वन मंडल कार्यकाल वित्तीय घोटाले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को लिखा पत्र, देखें रिपोर्ट

लोकायुक्त समेत 12 संवैधानिक पदों की नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

झारखंड

लोकायुक्त समेत 12 संवैधानिक पदों की नियुक्ति को लेकर दाखिल याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई