दिल्ली से आ रहे हैं मामा, कल बीजेपी दफ्तर में जुटेंगे सभी विधायक, बिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म?

दिल्ली से आ रहे हैं मामा, कल बीजेपी दफ्तर में जुटेंगे सभी विधायक, बिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म?

बिहार भाजपा विधायक दल की बैठक कल दोपहर 2:00 बजे पटना कार्यालय में होगी। पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में सभी विधायक और पार्षद जुटेंगे। नई सरकार के गठन पर बड़ा फैसला संभव है।

दिल्ली से आ रहे हैं मामा कल बीजेपी दफ्तर में जुटेंगे सभी विधायक बिहार की नई सरकार पर सस्पेंस खत्म

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क (अश्मित, पटना):  बिहार की राजनीति में मचे घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी अगली रणनीति तय करने के लिए कल यानी रविवार को विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर 2:00 बजे आयोजित की जाएगी। इस बैठक को बिहार में नई सरकार के गठन और नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में होगा मंथन

इस बैठक की सबसे खास बात यह है कि केंद्र सरकार के कद्दावर नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विशेष रूप से इसमें शामिल होंगे। दिल्ली से मिले निर्देशों के बाद शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में विधायक दल के नेता के नाम पर चर्चा होगी और आगामी राजनीतिक रोडमैप पर मुहर लगाई जाएगी।

सभी विधायकों और पार्षदों को फरमान

पार्टी ने इस बैठक की गंभीरता को देखते हुए सभी विधायकों (MLAs) और विधान पार्षदों (MLCs) की उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। माना जा रहा है कि बैठक के दौरान मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को खत्म करने और सरकार बनाने की प्रक्रिया को लेकर विधायकों से रायशुमारी की जाएगी।

क्या कल ही साफ होगी नए CM की तस्वीर?

सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि दोपहर 2:00 बजे शुरू होने वाली इस बैठक के बाद बिहार की नई सरकार का चेहरा साफ हो सकता है। पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर जो भी संशय है, उसे दूर करने के लिए भाजपा आलाकमान ने अपने दूत के रूप में शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारा है।

प्रमुख खबरें