ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला, तेहरान में तेल डिपो में लगी भीषण आग

By : Mansi Kumari
ट्रंप की धमकी के बाद ईरान पर सबसे बड़ा हमला, तेहरान में तेल डिपो में लगी भीषण आग

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को चेतावनी दी थी कि आज की रात ईरान के लिए सबसे बुरी होगी. कुछ ही घंटों बाद ईरान की राजधानी तेहरान में एक तेल डिपो पर US और इजराइल के हवाई हमले किए गए. ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह हमला तेहरान के तेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर अब तक का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा हैं. हमले के तुरंत बाद तेल स्टोरेज टैंक में आग लग गई, और आसमान में धुएं का बड़ा गुब्बार दिखाई दिया. सोशल मीडिया और सरकारी फुटेज में देखा जा सकता है कि आग की ऊंची-ऊंची लपटें फैली हुई थी.फिलहाल हमले के नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया हैं.

ईरान की प्रतिक्रिया
ईरानी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने शनिवार रात कहा कि उन्होंने तेहरान फैसिलिटी पर हमले के जवाब में इजराइल के हाइफ़ा में एक रिफाइनरी पर हमला किया हैं. ईरान ने इसे आक्रामकता और आतंकवाद का काम बताया है, जबकि विशेषज्ञ इसे ‘एक्ट ऑफ वॉर’ मान रहे हैं.

अंतरराष्ट्रीय कानून और असर
ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत युद्ध अपराध की श्रेणी में आते हैं. यह हमला ईरानियों पर साइकोलॉजिकल वॉर का हिस्सा भी माना जा रहा है, ताकि उन्हें डराया जा सके और यह संदेश दिया जा सके कि उनकी सुरक्षा पर भरोसा नहीं किया जा सकता. पिछले हफ्ते इजराइल ने यमन में भी बड़े ऑयल डिपो और रेसिडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट किया था. साथ ही इजराइल के स्कूल पर हुए हमले में 100 से अधिक बच्चों की मौत हुई थी. इस हमले में ईरानी मीडिया के अनुसार एक एंबुलेंस भी नष्ट हुई हैं.

ईरान के खाड़ी देशों पर हमले
युद्ध के आठवें दिन भी ईरान ने अपने हमले जारी रखे हैं. इस दौरान उसने दुबई, सऊदी अरब और इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं. वहीं, लेबनान की ओर से हिज़बुल्लाह ने इजराइल पर ड्रोन दागने की खबर भी सामने आई हैं.

यह भी पढ़े: चाईबासा: स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाने वाली तस्वीर, लकड़ी के डिब्बे में बंद बेटे का शव लेकर घर पहुंचा पिता

संबंधित सामग्री

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 30 सितंबर को बुलाया झारखंड बंद, वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आह्वान

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर 30 सितंबर को झारखंड बंद रहेगा.

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा के डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 46 लाख के जेवर और नगद लेकर चंपत हुए अपराधी

चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में डीवीसी आवासीय कॉलोनी F/D-5 में दिनदहाड़े एक लाख नगदी और 45 लाख के जेवर समेत 46 लाख की चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है.

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप CISF की छापेमारी, 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त

CISF ने बाघमारा थाना क्षेत्र के केशरगढ़ा बस्ती के समीप छापेमारी करते हुए 30 टन कोयला और एक डीजल जेनरेटर सेट जब्त किया. इस छापेमारी में भारी संख्या में CISF के जवान उपस्थित रहे.

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो अपराधी गिरफ्तार 

मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

रातू सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार.. दो नाबालिगों को किया गया निरुद्ध 

करमा पर्व की रात रातू में युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया.