न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: IPL 2026 का 33वां मुकाबला MI और CSK के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. ये दोनों टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है. दोनों टीमों ने आईपीएल में कुल 5-5 ट्रॉफी अपने नाम किए हैं. साथ ही दोनों टीमों के सबसे अधिक क्रिकेट प्रेमी है. वहीं चोट के वजह से मैच से बाहर चल रहे दोनों टीमों के सबसे सफल खिलाड़ी रोहित शर्मा और एमएस धोनी आज के मैच में वापसी कर सकते हैं. जिसको लेकर सभी क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे में खुशी साफ देखने को मिल रही है.
आईपीएल के इस सीजन में एमएस धोनी पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं मैच को लेकर सभी क्रिकेट प्रेमी यह भी जानना चाहते हैं कि मैच के दौरान क्या मौसम साफ रहेगा या बारिश इस मैच में विलेन बनकर बरसेगी. वहीं यदि मैच होती है तो, पिच का साथ किसे मिलेगी. तो चलिए होने वाले मुकाबले से पहले जानते हैं मुंबई के मौसम का हाल और वानखेड़े स्टेडियम की पिच रिपोर्ट.
मौसम पूर्वानुमान
मौसम की बात करें तो, मुंबई में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं मैच के दौरान मुंबई का तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात में मैच होने के कारण मैच के समय तापमान थोड़ी और गिरावट देखने को मिल सकती है.
पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच की बात करें तो, वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है. IPL 2026 में अभी तक इस मैदान में कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 218 रन रहा है. वहीं जीत और हार की बात करें तो, इस मैदान में तीन में से दो मैच में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं होने वाले इस मैच में दोनों टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज और गेंदबाज मौजूद है. ऐसे में होने वाला आज का मुकाबला काफी शानदार होने वाला है.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्विनी कुमार
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान/धोनी, उर्विल पटेल, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, राहुल चाहर, जेमी ओवरटन।
इम्पैक्ट प्लेयर: गुरजपनीत सिंह
यह भी पढ़ें: उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर ठगी की कोशिश, पलामू प्रशासन ने जारी की चेतावनी