न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो इन दिनों गहरे संकट से गुजर रही है और इसका असर पूरे देश के एयर ट्रैवल सिस्टम पर देखने को मिल रहा हैं. चौथे दिन भी स्थिति सामान्य नहीं हो सकी हैं. खास तौर पर पटना एयरपोर्ट पर हालात इतने बिगड़ गए कि हजारों यात्री घंटों फंसे रहे, कई फ्लाइटें रद्द हुई और जिनकी उड़ानें चली भी, उनके टिकट दाम आसमान छू गए.
पटना-दिल्ली का किराया लंदन फ्लाइट से भी ज्यादा!
आम दिनों में पटना से दिल्ली का किराया 6 से 10 हजार रुपये के बीच रहता है, लेकिन संकट के बीच यह अचानक 41,380 रुपये तक पहुंच गया. चौंकाने वाली बात यह है कि उसी दिन दिल्ली से लंदन की इंडिगो फ्लाइट का किराया 26,351 रुपये यानी पहली बार घरेलू यात्रा अंतरराष्ट्रीय उड़ान से भी महंगी पड़ने लगी. इसके अलावा पटना से मुंबई का किराया 90 हजार हो चुका हैं. सिर्फ दिल्ली नहीं, बल्कि पटना से मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई जैसे बड़े शहरों की टिकटें भी 5 से 6 गुना महंगी हो गई है, जिससे यात्रियों की प्लानिंग और बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया हैं.
पटना एयरपोर्ट पर अफरातफरी
शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर अव्यवस्था चरम पर दिखाई दी. लंबी कतारें, बार-बार फ्लाइट कैंसिलेशन, रिफंड में देरी और टाइम पर जानकारी न मिलना इन सबमें कई यात्री रातभर एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे. यात्रियों ने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि न तो सही जानकारी दी जा रही है, न ही वैकल्पिक व्यवस्था.
आखिर यह संकट क्यों गहराया?
इंडिगो की उड़ानें एक साथ इतने बड़े पैमाने पर प्रभावित होने के पीछे कई वजहें सामने आई है:
- पायलट और क्रू की भारी कमी
- ड्यूटी टाइम में बदलाव के नए नियम
- तकनीकी खराबी वाले विमान ग्राउंड
- दिसंबर की त्योहारी भीड़
DGCA की कड़ी कार्रवाई
डीजीसीए ने स्थिति को गंभीर मानते हुए इंडिगो को पायलट और क्रू से जुड़े सभी पुराने प्रतिबंधात्मक आदेश वापस लेने का निर्देश दिया हैं. अधिकारियों का कहना है कि 10 से 15 दिसंबर के बीच हालात सुधरने शुरू हो सकते हैं, लेकिन टिकट दर सामान्य होने में और समय लग सकता हैं. फिलहाल यात्रियों के लिए न टिकट सस्ते हैं, न फ्लाइटें समय पर. पटना जैसे व्यस्त रूट पर अचानक हुए इस संकट ने लोगों को काफी परेशान किया हैं. कई यात्रियों ने कहा कि अगर ऐसे ही हालात रहे, तो ट्रेनों और बसों पर दबाव और बढ़ सकता हैं.
यह भी पढ़े: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पटना से दिल्ली के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट