इंडिगो फ्लाइट में 'मानव बम' का अलर्ट! धमकी भरे मेल से हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट में 'मानव बम' का अलर्ट

By : Shreya Suman
इंडिगो फ्लाइट में 'मानव बम' का अलर्ट! धमकी भरे मेल से हड़कंप, इमरजेंसी लैंडिंग

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार को सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. हैदराबाद एयरपोर्ट की ओर से बताया गया कि विमान ने जेद्दाह से हैदराबाद के लिए उड़ान भरी थी. यह घटना तब हुई जब राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया कि इंडिगो फ्लाइट 6E 68 में ह्यूमन बॉम्ब है, जो जेद्दाह से हैदराबाद जा रही है.

सुबह करीब 5.30 बजे मिले इस धमकी भरे ईमेल में एयरपोर्ट अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि इंडिगो की फ्लाइट को हैदराबाद में लैंडिंग करने से रोकें. इसके बाद विमान को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया और इमरजेंसी लैंडिंग हुई.
ईमेल में कहा गया, ‘बोर्ड पर एलटीटीई-आईएसआई ऑपरेटिव्स ने 1984 मद्रास एयरपोर्ट मोडस ऑपरेंडी स्टाइल में बड़ा विस्फोट करने की योजना बनाई है. इंडिगो के प्रवक्ता ने पुष्टि की कि हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 6E 68 को 1 नवंबर को सुरक्षा खतरा मिला, जिसके कारण इसे डायवर्ट किया गया. प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तुरंत संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. इस दौरान आवश्यक सुरक्षा जांच भी पूरी हुई. इसके बाद विमान को आगे की उड़ानों के लिए मंजूरी पर विचार किया गया.

इससे पहले, चेन्नई के शास्त्री भवन स्थित प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में बम रखे जाने का दावा किया गया था. इसे लेकर एक ई-मेल पुलिस महानिदेशक कार्यालय को मिला. बम की यह धमकी जांच में झूठी साबित हुई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.सीनियर अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते की टीम खोजी कुत्ते के साथ तुरंत नुंगमबक्कम स्थित ईडी ऑफिस पहुंची. परिसर की गहन तलाशी ली गई. उन्होंने कहा कि जांच में बम की धमकी झूठी साबित हुई.

यह भी पढ़े: दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनंत सिंह को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल

भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच

CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया