MP के देवास में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत कई घायल

MP के देवास में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार पलटी, 3 की मौत कई घायल

mp के देवास में भीषण हादसा तेज रफ्तार कार पलटी 3 की मौत कई घायल

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर मध्य प्रदेश के देवास जिले से निकल के सामने आ रही है. मध्य प्रदेश के देवास में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कार के पलटने से हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी. इसी दौरान वह चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क के किनारे जाकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए. जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है. वहीं सभी घायलों और मृतक की पहचान देवास जिले के ग्राम गुनाई के रूप में हुई है. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना देवास-भोपाल हाईवे पर नेवरी फाटा के पास शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुई है. 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम हालात का जायजा ली और साथ ही साथ शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी गई है. वहीं पुलिस अन्य संभावित कारणों की जांच में भी जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के डोडा में फिर महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.6 रही तीव्रता

संबंधित सामग्री

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

झारखंड

कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की हत्या मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, अमानवीय व्यवहार किए जाने के मिले साक्ष्य 

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

झारखंड

JSSC उत्पाद सिपाही परीक्षा में पेपर लीक से इनकार, ठगी करने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़.. अभ्यर्थियों से लाखों की ठगी

गैंग सरगना समेत 5 अपराधी गिरफ्तार, 159 अभ्यर्थी भी हिरासत में

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

झारखंड

सरायकेला में चलती कार में लगी आग, कार में सवार चार लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान, कार देखते-देखते जलकर राख

बसिया: सड़क हादसों का

झारखंड

बसिया: सड़क हादसों का 'ब्लैक संडे', आधे घंटे में पांच दुर्घटनाएं; आयुष डॉक्टर के भरोसे रहा अस्पताल

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

चैनपुर के कुरुमगढ क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर अज्ञात पुरुष की हत्या, सिविल गांव में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस