न्यूज़11 भारत
गुवाहाटी/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, उन्नति एवं उज्जवल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता रानी के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि एक बार पुनः मुझे माता रानी के दरबार में आने का अवसर प्राप्त हुआ है. मां कामाख्या की कृपा से झारखंड निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो यही मेरी कामना है.
ये भी पढ़ें- महगामा में पेयजल संकट को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर