Job Alert: रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 550 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान

Job Alert: रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 550 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान

job alert रेलवे में 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका 550 पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर हैं. रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं. यह भर्ती अप्रेंटिस पदों के लिए निकाली गई है, जिसमें 10वीं पास और आईटीआई कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की तारीखें जारी
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य हैं. इसके साथ ही 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. इसके अलावा जिस ट्रेड के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसमें मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी हैं. बिना मान्यता प्राप्त संस्थान से प्राप्त प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा.

उम्र सीमा क्या तय की गई है
भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए. सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट दी जाएगी.

  • एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष
  • ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष
  • दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट

आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं, एससी, एसटी, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया हैं.

यह भी पढ़े: कोहरे का कहर! NH-91 से लेकर रेवाड़ी तक टकराईं गाड़ियां, बसों की भिड़ंत से मचा हड़कंप
 
संबंधित सामग्री

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

देश-विदेश

फुटबॉल खेलते समय गिरे सांसद रिकी एजे सिंकॉन, अस्पताल में निधन, मेघालय में शोक की लहर

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

नवादा में AK मार्बल शोरूम में चोरों ने की लाखों की चोरी, सीसीटीवी फुटेज भी उड़ा ले गए

बिहार

'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के तहत निकाली गई रैली, 16 राज्यों के स्वयंसेवकों ने दिया विविधता में एकता का संदेश

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

बिहार

सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस मामले में सामने आया राजू तिवारी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन

झारखंड

रांची के मोरहाबादी स्थित साझा केंद्रीय पुस्तकालय में हंगामा, मूलभूत सुविधाओं को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन