न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला पर उसके पति द्वारा तेजाब से हमला करने का प्रयास का आरोप सामने आया हैं. परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले में कड़ी कार्यवाई की मांग की हैं. पीड़ित पक्ष के मुताबिक, बीते मंगलवार को उनकी बेटी को दामाद ने पहले तेजाब पिलाने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया, तो पति ने उन पर एसिड फेंककर जलाने की कोशिश की. महिला की हालत गंभीर बताई जा रही हैं.
मामले की जांच शुरू
घटना के बाद महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा हैं. पुलिस ने परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं. कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर मिल चुकी हैं.
शादी को हो चुके है 18 साल
महिला के परिजन घटना को लेकर काफी चिंतित हैं. उनका कहना है कि आरोपी दामाद की यह हरकत पूरी तरह से निंदनीय और घातक हैं. परिजन चाहते है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्यवाई करे और महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करें.
झोलाछाप डॉक्टर की गलत दवा से मौत
वहीं, उधम सिंह नगर में एक और मामले में उपचार के दौरान युवक की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया हैं. मंगल सेन पुत्र नन्हे लाल निवासी बंगाली कॉलोनी रोड, लक्ष्मी विहार वार्ड 2 ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि 14 जून को उनका पुत्र महेश पाल पेट में दर्द होने पर झोलाछाप चरण सिंह के पास इलाज कराने गया था.
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
मगर झोलाछाप द्वारा दी गई कथित गलत दवा की वजह से महेश पाल की मौत हो गई. आरोप लगाया था कि चरण सिंह ने जानबुझकर गलत दवा दी, जिससे उनके बेटे की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था और वह तब से वांछित था. पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया हैं.
यह भी पढ़े: रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से आई तकनीकी खराबी, कई उड़ानें डायवर्ट