पीरियड्स का लेट होना या कम ब्लीडिंग, इन सभी परेशानियों से मिलेगी राहत.. अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

पीरियड्स का लेट होना या कम ब्लीडिंग, इन सभी परेशानियों से मिलेगी राहत.. अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

पीरियड्स का लेट होना या कम ब्लीडिंग इन सभी परेशानियों से मिलेगी राहत अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पीरियड्स का नियमित होना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. यह न केवल फर्टिलिटी से जुड़ा होता है, बल्कि ओवरऑल हेल्थ का भी संकेत देता हैं. आजकल की तेज-तर्रार लाइफस्टाइल, तनाव और पोषण की कमी के कारण कई महिलाओं को पीरियड्स में अनियमितता या कम ब्लीडिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं.

अनियमित पीरियड्स की वजह
महिलाओं में पीरियड्स का लेट होना अक्सर हार्मोनल इंबैलेंस जैसे PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम), ज्यादा स्ट्रेस, नींद की कमी और न्यूट्रिएंट्स की कमी की वजह से होता हैं. सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, कुछ नेचुरल रेमेडीज अपनाकर इस समस्या से आराम पाया जा सकता हैं.

अनियमित पीरियड्स के लिए आसान घरेलू नुस्खा
सामग्री:
1 चम्मच मेथी दाना, आधा चम्मच अजवाइन और 8-10 पार्सले स्प्रिंग्स
तरीका: इन सभी चीजों को 200 मिलीलीटर पानी में उबालकर छान लें. इसे रात में सोने से पहले पीना हैं. याद रखें हमेशा पीरियड्स से 7 दिन पहले इसे शुरू करें. कम से कम 2-3 पीरियड साइकिल तक नियमित उपयोग करें. इस नुस्खे से हार्मोन संतुलित रहते है और पीरियड्स समय पर आने में मदद मिलती हैं. 

कम ब्लीडिंग की समस्या के लिए रेमेडीज
रेमेडी 1:
किशमिश और गुड़
तरीका: रातभर 8-10 किशमिश को पानी में भिगो दें. सुबह इसे छोटे गुड़ के टुकड़े के साथ खाएं. इससे शरीर में आयरन बढ़ता है और खून बनाने में मदद मिलती हैं.

रेमेडी 2: मेथी और अजवाइन
तरीका: 1 छोटा चम्मच मेथी दाना + 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन को 100 मिलीलीटर पानी में उबालकर गुनगुना पिएं. इसे पीरियड्स से 6-7 दिन पहले शुरू करें और पीरियड्स के बाद बंद कर दें. इस 2-3 महीने तक नियमित करें. यदि इन घरेलू नुस्खों से भी आराम न मिले या लंबे समय से अनियमितता बनी हुई हो, तो तुरंत गायनोलॉजिस्ट से मिलें.

लाइफस्टाइल सुधारें:

  • समय पर सोएं, 7-8 घंटे की नींद लें
  • स्ट्रेस कम करें
  • हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
  • पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं और जंक फूड से दूरी बनाएं

पीरियड्स की अनियमितता या कम ब्लीडिंग महिलाओं के लिए चिंता का कारण हो सकती है, लेकिन सही घरेलू नुस्खों और हेल्दी लाइफस्टाइल के माध्यम से इसे नियंत्रित किया जा सकता हैं. नियमित जांच और संतुलित दिनचर्या से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ मजबूत रहती हैं.

यह भी पढ़े: ट्रंप ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लगाया 10% वैश्विक टैरिफ, व्यापार नीति में बड़ा बदलाव
 
संबंधित सामग्री

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

झारखंड

घाघरा के देवाकी में अनियंत्रित ट्रक का तांडव, छह लोग गंभीर रूप से घायल

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

झारखंड

नगर निकाय चुनाव से पहले मतदाता सूची में गड़बड़ी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी प्रभावित, एक ही परिवार..अलग-अलग वार्ड

बाराचट्टी में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, झारखंड से जा रही अर्टिगा की टोटो से  टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

झारखंड

बाराचट्टी में NH-2 पर भीषण सड़क हादसा, झारखंड से जा रही अर्टिगा की टोटो से टक्कर, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

पति की संदिग्ध मौत पर हत्या के आरोप में पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, बेटे की मौत पर पिता ने बहू पर दर्ज कराई थी हत्या की FIR

बिहार

पति की संदिग्ध मौत पर हत्या के आरोप में पत्नी को पुलिस ने पकड़ा, बेटे की मौत पर पिता ने बहू पर दर्ज कराई थी हत्या की FIR

तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश

बिहार

तेज रफ्तार का कहर, बस की ठोकर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल.. सड़क पर जुटी भीड़, लोगों में आक्रोश