लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल सरकार को नहीं मिला दो तिहाई बहुमत 

न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क:
संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान शुक्रवार को महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक पर हुई मतदान प्रक्रिया में बिल आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर सका. इसके साथ ही देश की लगभग 50 प्रतिशत महिला आबादी की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान के परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. इससे पहले पहले चरण की वोटिंग में कुल 489 मत डाले गए थे, जिनमें 278 पक्ष में और 211 विरोध में थे. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विधेयक को पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, जो इसे प्राप्त नहीं हो सका. परिणामस्वरूप यह प्रस्ताव विचार के स्तर पर ही अस्वीकृत हो गया और आगे की प्रक्रिया नहीं बढ़ाई जा सकती. इस घटनाक्रम के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने घोषणा की कि इस सत्र में प्रस्तावित अन्य दो विधेयकों को भी आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- राज्यपाल संतोष गंगवार ने 'झारखण्ड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2026' पर अपनी स्वीकृति प्रदान की

संबंधित सामग्री

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

झारखंड

झारखंड हाईकोर्ट ने PESA नियमावली मामले में राज्य सरकार से मांगा जवाब

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

झारखंड

भाटिन गांव में मुक्तिधाम फाउंडेशन ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का किया उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा

झारखंड

प्रकृति और आस्था का संगम, विद्या का मंदिर मे दिखा 'विघ्नहर्ता' का स्वरूप

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

झारखंड

आडीया नदी धाम के पास टूटा गढ़वाल, बरसात से पहले नहीं हुई मरम्मत तो बह सकती है सड़क

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान

झारखंड

प्रखंड टॉपर निभा कुमारी को पूर्व मुखिया डब्लू राय ने किया सम्मानित, जिले में हासिल की 7वां स्थान