आशीष बनर्जी

पश्चिम बंगाल: पार्टी कार्यालय में फंदे से झूलता मिला पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव, सुसाइड नोट भी बरामद 

पूर्व मंत्री रहे आशीष बनर्जी का आज शनिवार सुबह पार्टी कार्यालय से फंदे से झूलता शव बरामद किया गया.

By : Dipali Kumari
पश्चिम बंगाल: पार्टी कार्यालय में फंदे से झूलता मिला पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी का शव, सुसाइड नोट भी बरामद 

न्यूज़11 भारत 
कोलकाता/डेस्क: 
ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे आशीष बनर्जी का आज शनिवार सुबह पार्टी कार्यालय से फंदे से झूलता शव बरामद किया गया. शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. अपने अंतिम संदेश में पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लिखा "मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, लेकिन आज मुझे अहसास हो रहा है कि राजनीति में आना ही मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी".

पेशे से शिक्षक रहे आशीष ने नोट में अपने साफ-सुथरे करियर का हवाला देते हुए लिखा कि उन्होंने जीवन भर एक पैसा भी गलत तरीके से नहीं लिया और हमेशा बिना फीस के छात्रों को पढ़ाया.

भ्रष्टाचार में कभी नहीं थे शामिल 

उन्होंने कहा कि तारापीठ रामपुरहाट डेवलपमेंट अथारिटी (टीआरडीए) में उन्हें जानबूझकर नजरअंदाज किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई. उन्होंने साफ कहा कि वे कभी किसी भ्रष्टाचार में शामिल नहीं रहे, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया. दुखी होकर उन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों को राजनीति से दूर रहने की सलाह दी.

लगातार पांच बार रहे विधायक 

बताते चलें 75 वर्षीय आशीष बनर्जी बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे थे. वर्ष 2001 से 2026 तक रामपुरहाट का प्रतिनिधित्व करने वाले बनर्जी हालिया विधानसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा से चुनाव हार गए थे.

इसे भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगा सुधार का काम,  14 अक्टूबर तक निपटाए जाएंगे दावे-आपत्तियां

संबंधित सामग्री

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

5 से 8 अक्टूबर तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक, पांच चरणों होने वाले आन्दोलन में सबसे अंत में पेन डाउन स्ट्राइक

एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और गणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले मॉक पोल का मतलब क्या है?

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री व्यवस्था सुधारें और जनता का भरोसा कायम करें, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शासन व्यवस्था के गिरते स्तर पर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के हश्र से सबक सीखने की जरूरत - बाबूलाल मरांडी

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर हादसा, स्कूटी-बाइक में टक्कर से एक बुजुर्ग व दो युवक घायल

सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया