जोश, जुनून और खेल भावना

जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
जज़्बा, हिम्मत और जीत, हमारे बेटे कुश अंसारी को सलाम - स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: गुवाहाटी में आयोजित अंडर-19 इंटर-स्टेट बास्केटबॉल टूर्नामेंट में DPS राँची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के छोटे बेटे कुश अंसारी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा. फाइनल मुकाबले के दौरान खेलते हुए उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया. चोट के बावजूद कुश ने हिम्मत नहीं हारी और पूरे जुनून व खेल भावना के साथ टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

घटना की खबर मिलते ही परिवार में चिंता की लहर दौड़ गई. तत्काल जिला प्रशासन, अस्पताल प्रबंधन और संबंधित टीम के समन्वय से कुश को गुवाहाटी के पैलेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उनके हाथ का ऑपरेशन सफलतापूर्वक हुआ और अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जल्द ही वह स्वस्थ होकर राँची लौटेंगे.

एक पिता के रूप में डॉ. इरफान अंसारी ने बेटे की तकलीफ को समझते हुए उसके इलाज में हर संभव सहयोग सुनिश्चित किया. आधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से कुश का सफल ऑपरेशन किया गया.

कुश, तुम्हारी हिम्मत और जज़्बे पर हमें गर्व है. जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई और जल्द पूर्ण स्वस्थ होने की दुआ. खेलो, लड़ो, जीतो और झारखंड का नाम रोशन करो! 

यह भी पढ़ें: IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

संबंधित सामग्री

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

चतरा: डाक पार्सल वैन में ठूंस-ठूंस कर भरी थी 20 लाख की शराब, दशहरा में बिहार खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने किया भंडाफोड़, चतरा पुलिस के सटीक सूचना तंत्र ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया

हजारीबाग में  ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

हजारीबाग में ड्रोन सर्विलांस से कोयला माफियाओं पर बड़ा प्रहार, CISF-CCL की संयुक्त छापेमारी में 130 टन अवैध कोयला जब्त

अवैध कोयला खनन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए रविवार को सीआईएसएफ और सीसीएल की टीम ने बड़ा जॉइंट ऑपरेशन चलाया

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

IMA और 9 संगठन कल से करेंगे प्रदर्शन, राज्य के सभी सरकारी और गैर सरकारी चिकित्सक काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

5 से 8 अक्टूबर तक काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे चिकित्सक, पांच चरणों होने वाले आन्दोलन में सबसे अंत में पेन डाउन स्ट्राइक

एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

एक तरफ चल रहा है SIR का विरोध. दूसरी ओर 5 राज्यों में चल रही मॉक पोल की तैयारी, आखिर क्या करना चाहता है चुनाव आयोग

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और गणिपुर में विधानसभा चुनाव से पहले मॉक पोल का मतलब क्या है?