सर्दियों में सावधान! इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

By : Mansi Kumari
सर्दियों में सावधान! इन चीजों को दोबारा गर्म करके खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
सर्दियों का मौसम आते ही गरमा-गरम भोजन की चाहत बढ़ जाती है और अक्सर लोग बचे हुए खाने को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं. समय बचाने और भोजन बर्बाद होने से रोकने की यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे है, जिन्हें बार-बार गर्म करने से उनमें न केवल पोषक तत्वों की कमी आती है, बल्कि वे हानिकारक टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया का घर भी बन सकते है, जिससे फूड पॉइजनिंग और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.

क्यों है यह आदत खतरनाक?
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन कंसलटेंट डॉ. रोहित शर्मा ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी हैं. उन्होंने बताया कि सर्दियों में खाना जल्दी ठंडा होता है, जिससे कमरे के तापमान पर छोड़ने पर उसमें बैक्टीरिया और फफूंद पनपने का खतरा तेजी से बढ़ जाता हैं. डॉ. शर्मा के अनुसार, जब हम इन बचे हुए फूड्स को दोबारा गर्म करते है, तो पोषक तत्वों का संतुलन बिगड़ता है यानी गर्मी के कारण भोजन में मौजूद प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स का प्राकृतिक संतुलन बिगड़ जाता हैं. खासकर चावल, आलू, मशरूम, चिकन और अंडे जैसी चीजों में खतरनाक बैक्टीरिया बेसिलस सेरियस (Bacillus Cereus) तेजी से बढ़ सकता हैं. यह बैक्टीरिया पेट में दर्द, उल्टी, डायरिया और गंभीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता हैं. वहीं बार-बार गर्म करने से तेल और मसाले में मौजूद फैट्स ऑक्सिडाइज हो सकते हैं. ये ऑक्सिडाइज्ड फैट्स शरीर में टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) पैदा करते है, जो लीवर को प्रभावित कर सकते है और सूजन की समस्या को बढ़ा सकते हैं.

इन 5 फूड्स पर रखें विशेष ध्यान
डॉक्टर शर्मा और अन्य विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड के मौसम में भी जिन खाद्य पदार्थों को दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए, वे हैं:

  • चावल: यह सबसे खतरनाक हो सकता हैं. पके हुए चावल को कमरे के तापमान पर छोड़ने से इसमें बेसिलस सेरियस नामक बैक्टीरिया के बीजाणु विकसित होते हैं. दोबारा गर्म करने पर भी ये बीजाणु नष्ट नहीं होते और फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं.
  • चिकन/मांस: दोबारा गर्म करने पर चिकन में प्रोटीन की संरचना बदल सकती है, जिससे यह पेट के लिए पचाना मुश्किल हो जाता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं.
  • अंडे: उबले या तले हुए अंडे को दोबारा गर्म करने पर इसमें मौजूद प्रोटीन टॉक्सिक हो सकता है, जिससे पेट की समस्याएं और अपच हो सकती हैं.
  • आलू: पके हुए आलू को कमरे के तापमान पर ज्यादा देर रखने से उसमें बोटुलिज्म (Botulism) नामक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी पैदा करने वाला बैक्टीरिया विकसित हो सकता हैं. दोबारा गर्म करने से भी यह खतरा कम नहीं होता.
  • मशरूम: मशरूम में प्रोटीन और एंजाइम की मात्रा अधिक होती हैं. दोबारा गर्म करने से इसकी प्रोटीन संरचना बदल जाती है, जिससे यह पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकता हैं. इसे हमेशा ताज़ा खाने की सलाह दी जाती हैं.

बचाव के लिए क्या करें?
डॉ. शर्मा ने इस खतरनाक आदत से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं:

सर्दियों या किसी भी मौसम में, उतना ही भोजन बनाएं जितना एक बार में खाया जा सके.
यदि खाना बच गया है, तो उसे पकाने के दो घंटे के भीतर तुरंत फ्रिज में रख दें. कमरे के तापमान पर दो घंटे से अधिक समय तक भोजन को न छोड़ें.
बच्चे, बुजुर्ग, और जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) कमजोर है, उन्हें दोबारा गर्म किया हुआ भोजन देने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए, क्योंकि वे संक्रमण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं.

यह भी पढ़े:  नहीं रही मशहूर गायिका-अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, 71 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

संबंधित सामग्री

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

धूमधाम से मनाया गया करमा पर्व, बहनों ने की भाईयों की दीर्घायु की कामना; रातभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरके लोग 

राज्यभर में कल रात करमा पर्व धूमधाम से मनाया गया. बहनों ने भाइयों की दीर्घायु की कामना की.

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

कर्मा पूजा विसर्जन में बड़ा हादसा: गंगा में भाई-बहन समेत 11 डूबे, 4 की बची जान; रेस्क्यू जारी

बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत कर्मा पूजा को लेकर मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़े हादसे की खबर सामने आई है।

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

गोमिया: झूमर देखकर लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति कोनार नदी में बहा, खोजबीन जारी

मुंद्रिका यादव बीती शाम कोनार नदी पार कर बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गंडके गांव कर्मा पर्व का झूमर देखने गए हुए थे.

झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ 

झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने दिलाई शपथ 

नए जजों के आने के बाद अब झारखंड हाईकोर्ट में जजों को कुल संख्या 16 हो गयी है. तीन नियुक्तियों के बाद अब भी 9 पद रिक्त हैं.

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

देवघर में आज खुलेगा बाबा बैद्यनाथ मेडिकल ट्रस्ट हॉस्पिटल, असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा करेंगे उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे.