आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, कहा- अगर नक्शे में रहना ...

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, कहा- अगर नक्शे में रहना चाहता है तो आतंकवाद रोके

आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी कहा- अगर नक्शे में रहना चाहता है तो आतंकवाद रोके

न्यूज़11 भारत 
दिल्ली/डेस्क:
विजयादशमी के मौके पर राजस्थान के अनूपगढ़ में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि राज्य प्रायोजित आतंकवाद नहीं रुका, तो भारत की प्रतिक्रिया पहले से कहीं अधिक कठोर और निर्णायक होगी.

जनरल द्विवेदी ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार हम ऑपरेशन सिंदूर 1.0 जैसा संयम नहीं बरतेंगे. ऑपरेशन 2.0 में हमारी कार्रवाई ऐसी होगी कि पाकिस्तान को खुद यह सोचना पड़ेगा कि वह दुनिया के नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं. उन्होंने दो टूक कहा कि यदि पाकिस्तान अपने भूगोल और अस्तित्व को बनाए रखना चाहता है, तो उसे आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना होगा. उन्होंने कहा कि भारत की सेना किसी भी उकसावे पर एक कदम आगे जाकर जवाब देगी और यह जवाब इतना ताकतवर होगा कि पाकिस्तान के लिए उसकी "स्थिति" पर सवाल खड़े हो जाएंगे.

सैनिकों को "तैयार रहने" का निर्देश
अपने संबोधन के दौरान जनरल द्विवेदी ने सभी भारतीय सैनिकों को स्टैंडबाय मोड पर रहने के निर्देश देते हुए संकेत दिया कि जल्द ही एक और ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है. कृपया तैयार रहें. ईश्वर की कृपा से, जल्द ही आपको फिर से एक अवसर मिलेगा.

ऑपरेशन सिंदूर 1.0: जब आतंकी ठिकानों पर बरसी थी तबाही
उल्लेखनीय है कि 7 मई 2024 को हुए ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. इस सटीक जवाबी हमले में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई थी. ऑपरेशन सिंदूर 1.0 को सेना की ओर से एक नियंत्रित और संतुलित प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया था, लेकिन अब जनरल द्विवेदी ने साफ कर दिया है कि अगली बार संयम की कोई जगह नहीं होगी.

"आतंक का समर्थन बंद करो, नहीं तो अंजाम भुगतो"
आर्मी चीफ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं. उनका बयान एक रणनीतिक चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें यह स्पष्ट कर दिया गया है कि भारत अब आतंक के खिलाफ "रक्षात्मक" नहीं बल्कि "आक्रामक नीति" अपना सकता है. यह बयान न केवल दुश्मनों के लिए चेतावनी है, बल्कि भारतीय सेना की तैयारियों और मनोबल का भी स्पष्ट संकेत देता है.

ये भी पढ़ें- BJP प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

 

संबंधित सामग्री

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

झारखंड

रांची के चुटिया इलाके में गैस का अवैध भंडारण पकड़ा गया, रांची एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

झारखंड

चंदवा में मेगा रक्तदान शिविर, 250 यूनिट रक्त संग्रह

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

झारखंड

यौन शोषण के आरोप में सीसीएल कर्मी गिरफ्तार, भेजा जेल

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

झारखंड

आश्रम आवासीय विद्यालय, कुचाई में मुख एवं दंत स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 150 छात्र-छात्राओं का किया गया ओरल स्क्रीनिंग

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान

झारखंड

बसिया: असामाजिक तत्वों ने क्रिकेट अकादमी के मैट को फूंका, नशेड़ियों के आतंक से खिलाड़ी परेशान